फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tv host anusha dandekar undergoes surgery for lump removal in the ovary share health update

Anusha Dandekar: अनुषा दांडेकर की हुई ओवरी की सर्जरी, एक्ट्रेस ने बताया किस दर्द से गुजरना पड़ा

Tue, 13 Jun 2023 08:35 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 13 Jun 2023 08:35 AM IST
सार

रिएलिटी टीवी शो और वीजे अनुषा दांडेकर ब्रेस्ट सर्जरी के बाद एक बार फिर दर्द भरी सर्जरी से गुजरी हैं। इस बार ओवरी में गांठों की सर्जरी के तकलीफ से अनुषा गुजरी हैं। अब उन्होंने अपने स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Tv host anusha dandekar undergoes surgery for lump removal in the ovary share health update
अनुषा दांडेकर - फोटो : Insatagram- @vjanusha

विस्तार

वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ा एक अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई है। उन्हें ओवरी में लंप हो गया था। जिसे अब निकाल दिया गया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि डॉक्टरों को इस प्रक्रिया के दौरान कई और लंप भी मिले हैं। उन्होंने अपनी रिकवरी को जर्नी को काफी गंभीर बताया है। 

विज्ञापन

अनुषा दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर एक मेकअप फ्री सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैं सिर्फ हेलो कहने आई हूं। हाल ही में, मैंने मेरी ओवरी आए लंप की सर्जरी करवाई है। यह काफी गंभीर था। मैं खुशनसीब हूं। सब ठीक रहा। जब यह प्रक्रिया हो रही थी, तब कई और लंप भी मिले लेकिन मैं लकी रही। सब कुछ ठीक है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tv host anusha dandekar undergoes surgery for lump removal in the ovary share health update
अनुषा दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुषा दांडेकर ने इस अवसर पर कई लड़कियों को सलाह भी दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि लगातार गाइनेकोलॉजिस्ट से चेकअप कराते रहना चाहिए। वह आगे लिखती है, मैं सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं। जो यह पोस्ट पढ़ रही है कि आप गाइनेकोलॉजिस्ट को विजिट करते रहे। साल में बिना फेल हुए जाती रहे ताकि आप अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान दें। जब मैं 17 वर्ष की थी, मैं तब से कर रही हूं और आज मैं ठीक हूं'।

View this post on Instagram

A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

विज्ञापन

इस अवसर पर अनुषा दांडेकर ने डॉक्टर्स का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि उन्हें अभी पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर दिए इस अपडेट पर प्रतिक्रिया दी है। इसमें रिया चक्रवर्ती, जेनिफर विंगेट जैसे नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed