फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   truth behind bollywood parties

क्या होता है मुंबई में 'पार्टियों' के नाम पर?

Mon, 19 May 2014 05:29 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
truth behind bollywood parties

मुंबई की रातें बिना पार्टियों के अधूरी हैं. पार्टी का कारण कुछ भी हो, मुंबई वालों को पार्टी करने का बहाना चाहिए.

विज्ञापन


हाल ही में एक प्रोडक्ट लॉन्च के समारोह पर बॉलीवुड के नामी गिरामी चेहरे पहुंचे. जहां मीडिया को सिर्फ़ इन सितारों से मतलब था, जिस प्रोडक्ट के लिए यह शाम आयोजित थी उसे सब भूल ही गए.

कौन कहां पीता है शराब

truth behind bollywood parties

रणबीर कपूर से लेकर शाहरुख़ ख़ान जैसे सितारों तक का पसंदीदा रेस्त्रां है मुंबई का ओलिव बार। मुंबई के बांद्रा इलाक़े में स्थित इस रेस्त्रां में हर वीकेंड पर बॉलीवुड के कई सितारे गुपचुप लंच या डिनर करने आते हैं.

महंगी शराब और लज़ीज़ खाना परोसने वाले ओलिव में पार्टियों का आयोजन ज़्यादा नहीं होता पर जब-जब यहां पार्टी होती है, तो सितारे यहां टूटकर गिरते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े भी अजीब तरह के

truth behind bollywood parties

हाल ही में एक प्रोडक्ट लांच के लिए यहां एक पार्टी रखी गई थी। मुंबई की गर्मी का अंदाज़ा यहां पहुंचे सेलेब्रिटीज़ के कपड़ों से लगाया जा सकता था.

कोई बैकलेस गाउन में, तो कोई मिनी स्कर्ट और कोई पतले महीन से कपड़ों की वेशभूषा में। सख्त सुरक्षा के बीच एक-एक करके आलीशान गाड़ियों का दरवाज़ा रेस्त्रां के गेट के बाहर खुल रहा था।

विज्ञापन

हाथ में शराब और गप्पें

truth behind bollywood parties

सुपरहिट फिल्म 'इश्क़ विश्क' बनाने वाले केन अपने हाथ में गिलास लिए कई हसीन चेहरों से घिरे थे और गप्पों का दौर चल रहा था.

मुंबई की पार्टियों का असल इस्तेमाल अपनी फ़िल्मों के लिए चेहरे तलाशने और नेटवर्किंग के लिए ख़ूब होता है. केन घोष भी शायद इसी कोशिश में थे.

एक तरफ़ समारोह के आयोजको के चेहरे पर चिंता झलक रही थी कि बॉलीवुड के बड़े नाम उनकी इस पार्टी में पहुचेंगे भी या नहीं, तो दूसरी ओर जो पहुंचे थे उनको पार्टी का सुरूर चढ़ने लगा था।

पारदर्शी कपड़े और एक्सपोजर

truth behind bollywood parties
इस प्रोडक्ट लॉन्च के मौक़े पर प्रोडक्ट क्या है इसका कोई ज़िक्र नहीं था. बस सेलेब्रिटीज़ आए जा रहे थे और मीडिया के कैमरों के लिए पोज़ दे रहे थे.

अपनी फ़िल्मों में इन पेज-3 पार्टियों की सच्चाई पेश करने का दावा करने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर भी इस शाम का हिस्सा बने। सलमान ख़ान की फ़िल्म 'वीर' में नज़र आने वाली अभिनेत्री ज़रीन ख़ान उनसे गुफ़्तगू करने में लगी थीं.

ज़रीन ख़ान गुलाबी स्कर्ट और एक पारदर्शी टॉप पहने इस पार्टी में शरीक होने पहुंची थीं। इतने में डीनो मोरया अपनी बाइक पर बिना हेलमेट लगाए पार्टी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed