फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Triptii Dimri reaction on constant speculation around her personal life and dating rumors with Sam Merchant

Triptii Dimri: निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों और अफवाहों से तंग आ गई हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- मुझे आजादी पसंद है

Thu, 09 Jan 2025 02:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jan 2025 02:23 PM IST
सार

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी लगातार एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। बावजूद इसके चर्चा में वे अपनी निजी जिंदगी के चलते ज्यादा रहती हैं। इससे अब खुद तृप्ति भी तंग आ गई हैं।

विज्ञापन
Triptii Dimri reaction on constant speculation around her personal life and dating rumors with Sam Merchant
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri

विस्तार

एनिमल से लेकर भूल भुलैया 3,  बैड न्यूज और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो तक, तृप्ति डिमरी कई दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। मगर, तृप्ति की चर्चा उनके अभिनय और फिल्मों के लिए कम, निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा होती है। उनका नाम मॉडल-बिजनेसमैन सैम मर्चेंट से जोड़ा जा रहा है। दोनों की डेटिंग लाइफ और अफेयर पर खबरें आती रहती हैं। इस पर अब तृप्ति डिमरी ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

पुराने दिन आते हैं याद
तृप्ति डिमरी का कहना है कि वे अपनी निजी जिंदगी में ताक-झांक की चिंताओं से दूर रहकर बेफिक्र घूमना चाहती हैं। उन्हें वे दिन बहुत याद आते हैं, जब वे बेफिक्र घूमा करती थीं। तृप्ति ने ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चल रही अफवाहों, खासकर सैम मर्चेंट के साथ लिंक अप की अटकलों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी इतनी दखलअंदाजी परेशान करने वाली हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें:
Farhan Akhtar: जल्द पिता बनने वाले हैं फरहान अख्तर? शादी के तीन साल बाद शिबानी दांडेकर ने दी खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन

समझती हूं फिर भी....
तृप्ति ने कहा कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते यह सब होना आम बात है। स्वाभाविक रूप से लोग किसी भी शख्सियत की जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ये सभी चीजें समझने के बावजूद वे कभी-कभी अपनी आजादी को मिस करती हैं। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी यह वास्तव में परेशान करने वाली बात बन जाती है, क्योंकि मुझे अपनी आजादी बहुत पसंद है। मुझे वे दिन याद आते हैं, जब मैं बिना किसी चिंता के सड़कों पर घूम-फिर सकती थी। बिना मास्क लगाए निकलती थी'।

ये खबर भी पढ़ें:
Shraddha-Aditya: फिर से छाएगा आशिकी 2 जैसा जादू, क्या रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे श्रद्धा कपूर-आदित्य?

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर
इसके अलावा तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर मौजूदगी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे ज्यादातर समय इंस्टाग्राम से दूर रहती हैं, केवल तभी पोस्ट करती हैं जब उन्हें ऐसा करने का मन होता है। तृप्ति का कहना है कि सोशल मीडिाया पर एक्टिव नहीं रहने पर उनकी टीम शिकायत करती है। लोगों की भी उम्मीदें होती हैं, लेकिन उन्हें खुद के प्रति सच्चे रहना पसंद है। वे अपने हिसाब से चीजें करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो तृ्प्ति के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा। अब आने वाले वक्त में वे 'धड़क 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे शाहिद कपूर के साथ 'अर्जुन उस्तरा' में भी दिखेंगी।


ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: काम्या पंजाबी ने किस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस का विनर, विवियन डीसेना नहीं तो भला कौन?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed