Tripti Dimri: डेटिंग की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश के साथ नजर आईं तृप्ति डिमरी, तस्वीरें वायरल
तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने कर्णेश के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में तृप्ति गाना गा रही हैं, तो कर्णेश उनकी वीडियो बना रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों तृप्ति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा संग अपने रिश्ते को हवा दी थी। वहीं, उसके बाद से ही अभिनेत्री और कर्णेश की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। अब अभिनेत्री ने एक और पोस्ट साझा किया है, जिसके बाद एक बार फिर डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
दरअसल, तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने कर्णेश के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में तृप्ति गाना गा रही हैं, तो कर्णेश उनकी वीडियो बना रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में तृप्ति कर्णेश और सौरभ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए तृप्ति ने लिखा, नए साल का फोटो डंप।
Sidhardh Malhotra: इंद्र कुमार के साथ फिर जमेगी सिद्धार्थ की जोड़ी, थैंक गॉड के बाद अब इस रॉमकॉम में आएंगे नजर
तृप्ति ने अपनी अलग-अलग आउटफिट में कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। किसी में वह किताब पढ़ रही हैं, तो किसी में वह स्वीमिंग पूल में नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में वह अपनी फिल्म 'कला' का गाना 'घोड़े पे सवार' गा रही हैं और कर्णेश वीडियो बना रहे हैं। एक तस्वीर में तृप्ति और कर्णेश साथ में आसमान में लालटेन जलाकर छोड़ रहे हैं।
Golden Globe Awards 2023: अवॉर्ड शो से पहले सितारों से सजी पार्टी में दिखे राम चरण, एक्टर का लुक हुआ वायरल
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले तृप्ति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कर्णेश के साथ तस्वीर शेयर की थी। तृप्ति तस्वीर में कर्णेश के गले लगते नजर आ रही थीं, तो कर्णेश तृप्ति को किस कर रहे थे। इस तस्वीर के साथ तृप्ति ने लिखा था, 'माय लव।' इसके अलावा हार्ट इमोजी भी बनाई थी। ज्ञात हो कि हाल ही में तृप्ति 'कला' में नजर आई हैं, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया है। वहीं, इससे पहले वह 'बुलबुल' में दिखाई दी थीं। दोनों ही फिल्में कर्णेश की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स ने प्रोड्यूस की हैं।
Naresh-Pavitra: चौथी शादी को तैयार अभिनेता का लिपलॉक वीडियो देख भड़की तीसरी पत्नी, बोलीं- नहीं होने दूंगी ऐसा