Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trimurti Films Sues Aditya Dhar Production House Over Use Of Hum Pyar Karne Wale Song In Dhurandhar 2

कानूनी पचड़े में फंसे ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स, गाने के इस्तेमाल पर दर्ज हुआ कॉपीराइट उल्लंघन का केस

Wed, 08 Apr 2026 11:34 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 11:34 PM IST
सार

Case Against Dhurandhar 2 Makers: एक ओर ‘धुरंधर 2’ कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म के मेकर्स पर नया मुकदमा दायर हो गया है। जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Trimurti Films Sues Aditya Dhar Production House Over Use Of Hum Pyar Karne Wale Song In Dhurandhar 2
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। एक हजार करोड़ से ऊपर की कमाई करने के बावजूद फिल्म अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। हालांकि, अब फिल्म में इस्तेमाल किए गए 90 के दशक के एक गाने को लेकर मेकर्स कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर गाने के असली मेकर्स ने मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने किया आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस पर केस
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्म में 'हम प्यार करने वाले' गाने के अनधिकृत उपयोग का आरोप लगाते हुए कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन


त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है कि ‘धुरंधर 2’ में इस गाने या इसके मिलते-जुलते वर्जन का इस्तेमाल आवश्यक लाइसेंस या अनुमति प्राप्त किए बिना किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि त्रिमूर्ति ने म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग से संबंधित अधिकारों पर ऑनरशिप या कंट्रोल का दावा किया है। उनका आरोप है कि यह उपयोग कॉपीराइट उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्जाना और राहत की मांग
मुकदमे में गाने के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ-साथ हर्जाना और अन्य राहत की मांग की गई है। त्रिमूर्ति ने थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल कंटेंट के माध्यम से गाने के संभावित कमर्शियल एक्सप्लोइटेशन पर भी चिंता जताई है। टी-सीरीज द्वारा यूट्यूब पर जारी किए गए गाने के वीडियो में गायक अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण का नाम शामिल है। गीतकार समीर अंजान का नाम भी इसमें दिया गया है।

1989 में आई फिल्म ‘त्रिमूर्ति’ का गाना ‘हम प्यार करने वाले’ का संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया है। इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। गाने को अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने गाया है। 

Trending Videos

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Production House Over Use Of Hum Pyar Karne Wale Song In Dhurandhar 2
'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ब्लॉकबस्टर साबित हुई ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed