फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trending top 3 bhojpuri video song of the week

इस हफ्ते इन भोजपुरी गानों की रही चर्चा, पवन सिंह के गाने 'लॉकर में जवानी' ने मचाया धमाल

Fri, 10 Aug 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Trending top 3 bhojpuri video song of the week
इन दिनों इंटरनेट पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी गाने भी खूब धूम मचा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई नया भोजपुरी गाना इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए  हमने आपके लिए एक नया कॉलम शुरू किया हैं। जिसमें आपको हर हफ्ते भोजपुरी के ट्रेंडिंग गानों के बारें में बताएंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते के ट्रेंडिंग सॉन्ग्स।
विज्ञापन

Trending top 3 bhojpuri video song of the week
'लॉकर में जवानी...'
इस हफ्ते पवन सिंह की फिल्म 'मां तुझे सलाम' का गाना 'लॉकर में जवानी...' यूट्यूब पर हिट रहा। इस गाने को याशी म्यूजिक ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर रिलीज किया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी डांस करती दिख रही हैं। इस गाने के बोल हैं 'लॉकर में धई आवा जाई के जवानी...' गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि इसे खुद पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही गाया है। बात करें फिल्म 'मां तुझे सलाम' की तो इस फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया है। 'मां तुझे सलाम' फिल्म में पवन सिंह के अलावा मधु शर्मा, अक्षरा सिंह और सुरेंद्र पाल सिंह भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending top 3 bhojpuri video song of the week
काजल
'छलकता हमरो जवनियां ऐ राजा...' 
इस हफ्ते काजल राघवानी का 'छलकता हमरो जवनियां ऐ राजा...' पर स्टेज डांस काफी चर्चा में रहा। इस वीडियो में काजल अपने ही गाने 'छलकत हमरो' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। काजल का ये डांस यकीनन सीट पर बैठे लोगों को सीट से खड़े करने पर मजबूर कर देगा। बात करें गाने की तो पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज में गाये गए इस गीत के संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार आजाद सिंह हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी की लाजवाब परफॉर्मेंस वाला यह सुपरहिट सॉन्ग भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया राजा' से है। जो 2016 में रिलीज हुआ था और आज भी सुपरहिट गानों में इसकी गिनती होती है। 

विज्ञापन

Trending top 3 bhojpuri video song of the week
गौरा तनी हंसी दा न
‘गौरा तनी हंसी दा न’
सावन के महीने में पवन सिंह के साथ आई चांदनी सिंह का नया एल्बम ‘गौरा तनी हंसी दा न’ इन दिनों खूब सुना जा रहा है। इस एल्बम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भगवान शंकर के रूप में आकर गौरी के रूप में चांदनी सिंह को मनाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed