सोनाक्षी की ड्रेस ने छिपाया नहीं बल्कि दिखाया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में ज़रीन खान की एक ब्लैक कलर की पारदर्शी ड्रेस देख कर सभी दंग रह गए थे। लेकिन इस बार इस तरह की ड्रेस जिन मोहतरमा ने पहनी हैं, वह कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा हैं।
हाल ही में वह अपनी फिल्म 'हॉलिडे' के प्रोमोशन के लिए एक टीवी कार्यक्रम में गई थी। जहाँ उन्होंने पर्पल कलर की एक ऐसी ड्रैस पहनी थी, जिसमें से उनके अन्तः वस्त्र पूरी तरह नजर आ रहें थे।
अंग प्रदर्शन के खिलाफ रही हैं सोनाक्षी
हालाँकि सोनाक्षी हमेशा से ही अंग प्रदर्शन के खिलाफ रहीं है। यहाँ तक कि वह स्किनी-मिनीज होने और दिखावा करने से ज्यादा प्रतिभावान होने को बेहतर मानती है। लेकिन हाल ही में वह अपने वजन घटाने और छरहरी होने को लेकर भी चर्चा में थी। अब वहीं वह इतनी पारदर्शी ड्रेस में दिखी है जितना उनके बारे में किसी ने सोचा भी नही होगा।
परिणिती से भी हुई यह गलती
इसके पहले परिणिती चोपड़ा के साथ भी ऐसा ही वाकया हुआ। परिणिती चोपड़ा ने एक काले रंग की ऐसी पारदर्शी पोशाक पहनी कि उसके अंदर से सबकुछ दिख गया। यह तस्वीर खूब चर्चाओं में भी रही।