फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Top 10 Bollywood Celebrities Instagram Debut, Followers and Other details

इन फोटोज से इन 10 सेलेब्स ने किया था इंस्टाग्राम डेब्यू, आज मिलियन्स में हैं फॉलोअर्स

Sun, 23 Jun 2019 01:02 PM IST
Avinash Pal अविनाश पाल, अमर उजाला
अविनाश पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 23 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Bollywood Celebrities Instagram Debut, Followers and Other details
10 बॉलीवुड सेलेब्स का इंस्टाग्राम डेब्यू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एक वक्त था जब मनोरंजन जगत की किसी भी खबर और सेलेब्स से जुड़ी किसी भी जानकारी को पता करना आसान नहीं होता था। अब वक्त बदला है और 21 वीं सदी में डिजिटल मीडिया ने तेजी से  पैर पसारे हैं। इसके दम पर सोशल मीडिया भी बूम पर है। सोशल मीडिया की मदद से अब किसी भी सेलेब का फैन और फैन का सेलेब से जुड़ना काफी आसान हो गया है। आज कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे कुछ प्लेटफॉर्म सेलेब्स की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हैं। इस पैकेज में हम बात करेंगे इंस्टाग्राम के बॉलीवुड कनेक्शन की।

बता दें कि इंस्टाग्राम 2010 में आया था और इसके बाद धीरे-धीरे वो लोगों की पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शामिल हो गया। बात अगर इस ऐप की करें तो इंस्टाग्राम पर आप अपने फोटोज और वीडियोज शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही फोटोज- वीडियोज को एडिट करने के लिए कई वन क्लिक फिल्टर्स भी आपको मिलते हैं। इन खूबियों के चलते ही यह प्लेटफॉर्म सेलेब्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आज के वक्त में बहुत कम ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो इंस्टाग्राम पर नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर सेलेब्स अपनी एक से एक शानदार फोटोज शेयर करते हैं, जिसपर फैंस रिएक्ट करते हैं। आज इस खास पैकेज में बात करते हैं बॉलीवुड के टॉप 10 सेलेब्स की और उनकी पहली इंस्टाग्राम फोटो के साथ ही उनके अकाउंट से जुड़ी बाकी बातों की.....

विज्ञापन

01. रणवीर सिंह
फॉलोअर्स: 24.3 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 441 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,089 (खबर लिखे जाने तक)

करीब 236 हफ्ते पहले यानी 10 दिसंबर 2014 को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ डेब्यू किया था। वीडियो में रणवीर ने फैंस को इंडस्ट्री में उनके बिताए चार साल में प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा था। इस वीडियो को 49,149 लाइक्स मिले हैं। इसके साथ ही रणवीर ने कुछ देर बाद एक फोटो भी शेयर किया था। फोटो उनकी बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात के शूट का था। फोटो में रणवीर सिंह एक्ट करते नजर आ रहे हैं वहीं कैमरा उनको शूट करते दिख रहा है। इस फोटो पर 20,358 लाइक्स हैं। रणवीर ने फोटो और वीडियो के लिए कैप्शन #4YearsOfRanveerSingh का इस्तेमाल किया था। बता दें कि रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम हैंडल @ranveersingh है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you. #4YearsOfRanveerSingh

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on



 

02. शाहरुख खान
फॉलोअर्स: 17.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 6 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 494 (खबर लिखे जाने तक)

करीब 294 हफ्ते पहले यानी 31 अक्टूबर 2013 को बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। शाहरुख ने डेब्यू के लिए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इस्तेमाल की थी। शाहरुख ने फोटो को कैप्शन दिया था- पहली बार इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहा हूं। इस फोटो पर 1,49,322 लाइक्स हैं। फोटो शाहरुख खान का एक क्लोजअप सेल्फी था। शाहरुख खान का इंस्टाग्राम हैंडल @iamsrk है।




 

03. दीपिका पादुकोण
फॉलोअर्स: 36.5 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 102 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 852 (खबर लिखे जाने तक)

करीब 299 हफ्ते पहले 25 सितंबर 2013 को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। वीडियो को दीपिका ने #LimitedEdition के साथ शेयर किया था। इस वीडियो पर 1,08,250 लाइक्स थे। इसके बाद 2 अक्टूबर 2013 को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला फोटो पोस्ट किया था। फोटो एक कोलॉज था, जिसमें दीपिका के अलावा एक स्टैच्यू और एक बिल्डिंग नजर आ रही है। फोटो को दीपिका ने #Travel #LimitedEdition के साथ शेयर किया था। बता दें कि दीपिका का इंस्टाग्राम हैंडल @deepikapadukone है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#LimitedEdition

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on


 

04. आलिया भट्ट
फॉलोअर्स: 34.1 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 482 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,437 (खबर लिखे जाने तक)

करीब 342 हफ्ते पहले 28 नवंबर 2012 को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। डेब्यू के लिए आलिया ने खुद की फोटो नहीं बल्कि खुद की बनाई चारकोल पेंटिंग का फोटो अपलोड किया था। इस फोटो पर 26,795 लाइक्स आए हैं। आलिया का आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @aliaabhatt है।



 

05. सलमान खान
फॉलोअर्स: 23.6 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 8 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 718 (खबर लिखे जाने तक)

239 हफ्ते पहले यानी 20 नवंबर 2014 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। सलमान खान का पहला पोस्ट बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी का है। पोस्ट पर 64,432 लाइक्स आए हैं। सलमान खान का इंस्टाग्राम हैंडल @beingsalmankhan है। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के लंबे वक्त तक सलमान अपनी पोस्ट की हुई हर फोटो पर वाटरमार्क (beingsalmankhan) लगाते थे। 


 

06. आमिर खान
फॉलोअर्स: 2.6 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 0 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 107 (खबर लिखे जाने तक)

44 हफ्ते पहले यानी 12 अगस्त 2018 को आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल आमिर ने सबसे देरी से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। आमिर की पहली फोटो पानी फाउंडेशन से जुड़ी है, फोटो में आमिर ने कई लोगों को टैग किया है। फोटो में आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी मौजूद हैं। आमिर खान का इंस्टाग्राम हैंडल @_aamirkhan है।

07. वरुण धवन
फॉलोअर्स: 21 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 578(खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,481 (खबर लिखे जाने तक)

338 हफ्ते पहले यानी 26 दिसंबर 2012 को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इस फोटो में वरुण के साथ रोहित धवन और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। वरुण ने फोटो भाई रोहित के बर्थडे पर विश करते हुए पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर 25,635 लाइक्स हैं जबकि 1009 कमेंट्स। वरुण धवन का इंस्टाग्राम हैंडल @varundvn है।



 

08. अमिताभ बच्चन
फॉलोअर्स: 12.8 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 26(खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 403 (खबर लिखे जाने तक)

325 हफ्ते पहले यानी 26 मार्च 2013 को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। अमिताभ का पहला पोस्ट भगवान हनुमान जी की मूर्ति के साथ है। इस पोस्ट पर 44,245 लाइक्स और 904 कमेंट्स हैं। इसके साथ ही बता दें कि अमिताभ के इंस्टाग्राम का हैंडल @amitabhbachchan है।



 

09. कटरीना कैफ
फॉलोअर्स: 23.7 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 361(खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 555 (खबर लिखे जाने तक)

112 हफ्ते पहले यानी 27 अप्रैल 2017 को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। कटरीना ने अपनी ही एक शानदार फोटो फैंस के साथ शेयर की थी। कैप्शन के साथ कटरीना ने #helloinstagram का इस्तेमाल भी किया था। इस पोस्ट पर 7,93,932 लाइक्स और 27.2 हजार कमेंट्स हैं। बता दें कि कटरीना का इंस्टाग्राम हैंडल @katrinakaif है।


 

10. प्रियंका चोपड़ा
फॉलोअर्स: 42.1 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 451(खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 2,899 (खबर लिखे जाने तक)

367 हफ्ते पहले यानी 7 जून 2012 को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। प्रियंका ने अपनी एक मुस्कुराती हुई फोटो से इस प्लेटफॉर्म पर शुरुआत की। इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन दिया- हैप्पी टू बी हियर। इस पोस्ट पर 12043 लाइक्स हैं और 1207 कमेंट्स।  बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम हैंडल @priyankachopra है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed