टॉलीवुड: साउथ अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कम किया 15 किलो वजन, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
साउथ इंडियन अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने अपनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में वह पहले से काफी अलग और सुंदर नजर आ रही हैं।
विस्तार
साउथ इंडियन अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री पहले से काफी अलग और सुंदर नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का वजन इन तस्वीरों में पहले की तुलना काफी कम लग रहा है। इन तस्वीरों को देख अभिनेत्री को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।
एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ताजा तस्वीरें पोस्ट कीं। इन फोटोज के साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले की तुलना में अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा तब और अब! ज्यादा फर्क नहीं है, सिवाय 15 किलो कम के। अभिनेत्री वैसे तो अपने सभी रूप में खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन अब इन नई तस्वीरों में वह पहले से कहीं ज्यादा फिट और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इन फोटोज को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक खुशबू ने अस्सी के दशक में बॉलीवुड में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1985 में रिलीज हुई 'जानू' में जैकी श्रॉफ के साथ मुख्य किरदार के तौर पर अपनी शुरुआत की।
View this post on Instagram
इसके अलावा वह साउथ कलाकार रजनीकांत, कमल हसन, विजयकांत, सरथ कुमार, चिरंजीवी, विष्णुवर्धन, अंबरीश, सत्यराज और प्रभु जैसे शीर्ष सितारों के साथ भी नजर आ चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तमिल फिल्म 'अन्नात्थे' में रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'आडावल्लु मीकू जोहरलु' में भी दिखाई देंगी।