फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Time 100 Most Influential List release Shah Rukh Khan And SS Rajamouli on this place

Time Influential List: दुनिया के 100 सबसे इंफ्लूएंशल लोगों की लिस्ट जारी, शाहरुख और राजामौली को मिली जगह

Fri, 14 Apr 2023 12:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Apr 2023 12:18 AM IST
सार

दीपिका पादुकोण ने कहा कि 150 शब्दों में शाहरुख खान की शख्सियत बयां नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
Time 100 Most Influential List release Shah Rukh Khan And SS Rajamouli on this place
एसएस राजामौली, शाहरुख खान - फोटो : social media

विस्तार

टाइम मैग्जीन ने दुनिया से 100 सबसे इंफ्लूएंशल लोगों की लिस्ट गुरुवार (13 अप्रैल) को जारी कर दी। इसमें भारतीय अभिनेता शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली, लेखक सलमान रुश्दी और टीवी होस्ट व जज पद्मलक्ष्मी को भी जगह मिली है। बता दें कि इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, किंग चार्ल्स, सीरिया में जन्मे तैराक और एक्टिविस्ट सारा मर्दिनी और युसरा मर्दिनी के अलावा स्टार आइकॉन बेला हदीद, अरबपति सीईओ एलन मस्क, आइकॉनिक सिंगर व कलाकार बियॉन्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Time 100 Most Influential List release Shah Rukh Khan And SS Rajamouli on this place
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने लिखी शाहरुख की प्रोफाइल
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान बारे में उनकी साथी कलाकार दीपिका पादुकोण ने कई बातें लिखी। उन्होंने कहा, 'जो शाहरुख को बेहद करीब से जानता है और उनका शुभचिंतक है। वह यह बात बखूबी जानता है कि महज 150 शब्दों में शाहरुख की शख्सियत बयां नहीं की जा सकती। शाहरुख खान हमेशा सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाएंगे।' दीपिका ने आगे कहा, 'हालांकि, ऐसी चीजें भी हैं, जो उन्हें हर किसी से अलग करती हैं। इन चीजों में उनका सोचने का तरीका, हिम्मत और इंसानियत शामिल हैं। अब लिस्ट सामने आ चुकी है और शाहरुख खान ने साल 2023 का टाइम 100 रीडर पोल जीत लिया है। इसमें पाठकों ने उन शख्सियतों के लिए वोटिंग की, जो उन्हें टाइम की सबसे प्रतिभाशाली लोगों की सूची में जगह पाने के काबिल लगे। इस पोल के लिए 1.2 मिलियन लोगों ने वोटिंग की, जिनमें करीब चार फीसदी वोट शाहरुख ने हासिल करके पहले पायदान पर कब्जा जमाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Time 100 Most Influential List release Shah Rukh Khan And SS Rajamouli on this place
एसएस राजामौली, आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया ने बताईं राजामौली की खूबियां
एसएस राजामौली के बारे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने चंद बातें लिखीं। उन्होंने कहा, 'लोग जानते हैं कि राजामौली ने उन्हें क्या दिया है। वह जानते हैं कि किसी भी चीज को कैसे हिट कराना है। मैं उन्हें मास्टर स्टोरीटेलर यानी कहानीकार कहती हूं, क्योंकि वह कहानियों को सही दिशा देना जानते हैं। और वह हम सभी को एक साथ लेकर आए।' आलिया ने आगे कहा, 'भारत अलग-अलग संस्कृति वाला देश है, लेकिन राजामौली ने अपनी फिल्मों से लोगों को एकजुट किया है।' आलिया भट्ट ने आरआरआर के डायरेक्टर से एक्टिंग को लेकर मिली सलाह का जिक्र करते हुए बताया, 'वह कहते हैं कि आप जो भी पसंद करते हैं, उससे इश्क करें। अगर फिल्म नहीं भी चलती है तो भी दर्शकों को आपकी निगाहों में प्यार नजर आएगा, जो कि वह आपसे करते हैं।'

विज्ञापन

Time 100 Most Influential List release Shah Rukh Khan And SS Rajamouli on this place
बोनो, सलमान रुश्दी - फोटो : social media

बोनो ने लिखी सलमान रुश्दी की प्रोफाइल
म्यूजिक लीजेंड और बैंड यू2 के सिंगर बोनो ने सलमान रुश्दी के बारे में लिखा। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद आपको अपनी जद में लेना चाहता है। इसके लिए आपको दिन-रात परेशान किया जाता है। इसके बावजूद सलमान रुश्दी किसी भी तरह के हालात से खौफजदा नहीं हुए। लेखन के अलावा उनकी जिंदगी का सबब यही है।' बोनो ने कहा, 'मुझे इस बात से कोई हैरानी नहीं है कि न्यूयॉर्क के चौटाउक्का इंस्टिट्यूट में दिग्गज उपन्यासकार पर घातक हमला हुआ था।'

Time 100 Most Influential List release Shah Rukh Khan And SS Rajamouli on this place
पद्मलक्ष्मी - फोटो : social media

पद्मलक्ष्मी के बारे में लिखी गईं ये बातें
कॉमेडियन, एक्टर और एमी नॉमिनेटेड लेखक अली वॉन्ग ने पद्मलक्ष्मी की प्रोफाइल लिखी। उन्होंने कहा कि खाने के प्रति सच्ची मोहब्बत और स्मार्टनेस ही टॉप शेफ और टेस्ट द नेशनल विद पद्मलक्ष्मी को होस्ट के रूप में देखने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने पद्मलक्ष्मी को बेहतरीन लेखिका भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed