Tikdam: प्रशासनिक अधिकारियों के लिए लखनऊ में 'तिकड़म' की स्पेशल स्क्रीनिंग, अमित सियाल भी रहेंगे उपस्थित
जियो सिनेमा की फिल्म तिकड़म की विशेष स्क्रीनिंग लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इसे खास तौर पर आईएएस, आईपीएस और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों दिखाया जाएगा।
विस्तार
फिल्म तिकड़म ने हाल ही में जियो सिनेमा पर दस्तक दी है। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। 23 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।
लखनऊ में होगी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग
लोगों से मिल रहे प्यार के बीच अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। फिल्म के प्रभाव को देखते हुए निर्माताओं ने लखनऊ में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की योजना बनाई है। आज इस फिल्म को खास तौर पर आईएएस, आईपीएस और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों दिखाया जाएगा।
Shabana Azmi: शबाना आजमी ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता, कहा- पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत
अमित सियाल भी रहेंगे मौजूद
साथ ही, कार्यक्रम में छात्र और शिक्षक एक साथ इस मार्मिक फिल्म को सीधे अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। स्क्रीनिंग के लिए मुख्य अभिनेता अमित सियाल और निर्देशक विवेक आंचलिया भी मौजूद रहेंगे।
Kalki 2898 AD: अरशद की 'जोकर' वाली टिप्पणी पर फिल्म की निर्माता स्वना ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास को बताया शानदार
मार्मिक है तिकड़म की कहानी
जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रीनिंग लखनऊ के एक प्रसिद्ध स्कूल में होने वाली है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म सभी को पसंद आएगी। इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और पार्थ गज्जर, पूनम श्रॉफ, सैवियो शेनॉय, श्वेता शर्मा आंचलिया ने किया है। तिकड़म पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों की पृष्ठभूमि के बीच एक पिता और उसके बच्चों के बीच के मार्मिक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म की कहानी और इसके सितारों की अदाकारी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है।
Stree 2: 'केजीएफ 2' के धांसू हिंदी कलेक्शन को 'स्त्री 2' ने पछाड़ा, आगे क्या गुल खिलाएगी श्रद्धा की फिल्म