Shabana Azmi: शबाना आजमी ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता, कहा- पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत
शबाना आजमी बुधवार शाम को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के सहयोग से पुणे स्थित ग्रेविटास फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'बच्चों के लिए एक सुरक्षित विश्व का निर्माण' विषय पर गोलमेज सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उन्होंने महिला सुरक्षा पर चिंता जताई।
विस्तार
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटी बलात्कार एवं हत्या की घटना ने देशभर को झकझोर दिया है। साथ ही एक बार फिर महिला सुरक्षा का प्रश्न खड़ा हो गया है। हाल ही में अभिनेत्री शबाना आजमी भी इस पर चिंता जताती नजर आईं। उन्होंने कोलकाता में हुई बलात्कार व हत्या की इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि निर्भया कांड के बाद से हालातों में कोई सुधार नहीं आया है। दिग्गज अदाकारा ने कहा कि महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है।
Vaani Kapoor: असफलता से कैसे निपटती हैं वाणी कपूर? अभिनेत्री ने साझा किया अपना सीक्रेट
कोलकाता बलात्कार केस को बताया शर्मनाक
शबाना आजमी बुधवार शाम को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के सहयोग से पुणे स्थित ग्रेविटास फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'बच्चों के लिए एक सुरक्षित विश्व का निर्माण' विषय पर गोलमेज सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उनसे कोलकाता में एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के साथ-साथ महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के बारे में पूछा गया।
Malayalam Cinema: मुश्किलों में घिरे अभिनेता मुकेश-जयसूर्या, यौन शोषण के आरोप के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
कहा- जड़ों तक नहीं पहुंच पाएंगे
अभिनेत्री ने कहा, 'ऐसी घटनाओं के प्रति आक्रोश होना चाहिए और यह सिर्फ आज नहीं, यह आक्रोश बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। और यह चयनात्मक नहीं होना चाहिए कि एक मामले में ही यह राजनीतिक हो... ये सभी घटनाएं बेहद खतरनाक हैं'। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगर हम इन घटनाओं को चुनिंदा तरीके से देखते रहेंगे तो हम जड़ तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह सब बहुत शर्मनाक है'।
Kalki 2898 AD: अरशद की 'जोकर' वाली टिप्पणी पर फिल्म की निर्माता स्वना ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास को बताया शानदार
निर्भया केस के बारे में की टिप्पणी
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि लोगों की पितृसत्तात्मक मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने चिंता जताई कि2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के बाद से यौन उत्पीड़न के मामलों में कमी नहीं आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.