{"_id":"45216004-a10a-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"tigmanshu-wants-to-film-on-shakespeare-novels","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिग्मांशु बनाएंगे शेक्सपीयर के नाटकों पर फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तिग्मांशु बनाएंगे शेक्सपीयर के नाटकों पर फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पान सिंह तोमर', 'साहब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया अब शेक्सपीयर के नाटक पर भी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। जी हां, विशाल भारद्वाज के बाद अब तिग्मांशु की नजर भी शेक्सपीयर के नाटकों पर है।
विज्ञापन
निर्माता गोल्डी बहल के बैनर तले तिग्मांशु इन फिल्मों का निर्देशन करेंगे। इस समय तिग्मांशु फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को पूरी करने के बाद वह शेक्सपीयर के किसी भी नाटक पर फिल्म बना सकते हैं।
विज्ञापन
खबर यह भी है कि विशाल भारद्वाज, जिन्होंने अब तक सबसे अधिक शेक्सपीयर के नाटकों पर हिंदी फिल्में बनाई हैं, वह भी शेक्सपीयर के ही नाटक 'हैमलेट' को हिंदी फिल्म का रूप देना चाहते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने 'मैकबेथ' पर आधारित 'मकबूल' और ओथेलो पर आधारित 'ओमकारा' फिल्मों का निर्माण किया है और अब वह चाहते हैं कि 'हैमलेट' पर फिल्म बना कर वह तीन फिल्मों की सीरिज पूरी करेंगे। लेकिन अभी इस बात की घोषणा नहीं हुई है।