{"_id":"57c7c1814f1c1b657c2cb3e5","slug":"tiger-shroff-with-girlfriend-disha-patnani","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप फिल्म का गम भुलाने को टाइगर का सहारा बनीं गर्लफ्रेंड दिशा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप फिल्म का गम भुलाने को टाइगर का सहारा बनीं गर्लफ्रेंड दिशा
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
पहली बार टिकट खिड़की पर फ्लॉप का मुंह देखने वाले टाइगर श्रॉफ तनाव खत्म करने के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। बीते गुरुवार को रिलीज हुई द फ्लाइंग जट को उम्मीद के अनुरूप दर्शक नहीं मिले। इसके बाद टाइगर अपनी दोस्त दिशा पाटनी के साथ एक अज्ञात स्थान पर छुट्टियों पर निकल गए।
विज्ञापन
दोनों ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग शेयर की। पहले दिशा ने अपनी तस्वीर डाली और फिर टाइगर ने भी मसल्स दिखाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की। तस्वीरों के बैकग्राउंड से साफ है कि दोनों एक ही जगह पर हैं। पिछले एक साल से दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही हैं और कुछ समय पहले उन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के लिए सिंगल में साथ काम भी किया। टाइगर ने मीडिया में दिशा के बारे में बातें जरूर की हैं परंतु दिशा ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन