फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger shroff poses shirtless with fans after shooting film fans say He looks damn tired

Video: टाइगर श्रॉफ को शर्टलेस देख पागल हुईं विदेशी लड़कियां, फोटो खिंचवाने के लिए लगाई लाइन

Sun, 10 Apr 2022 05:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 10 Apr 2022 05:31 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता बुरी तरह थके हुए होने के बाद भी फैंस के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। अभिनेता के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Tiger shroff poses shirtless with fans after shooting film fans say He looks damn tired
tiger shroff - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी दमदार एक्टिंग और डांस साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मी दुनिया में उनकी छवि एक एक्शन हीरो की है और टाइगर को लाखों लोग फॉलो भी करते हैं। खास बात ये है कि टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। विदेशी लड़कियां भी टाइगर की एक झलक पाने के लिए पागल रहती हैं। टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए विदेशी लड़कियां लाइन में लगी हुई हैं। 

विज्ञापन


सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने टाइगर श्रॉफ का वीडियो शेयर किया है, जिसमें लड़कियां एक-एक करके अभिनेता के साथ फोटो क्लिक करवाती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करके वैनिटी वैन में जाने लगते हैं तब वहां पर लड़कियां टाइगर को शर्टलेस देखकर पागल हो जाती हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाने लगती हैं। खास बात ये है कि टाइगर भी काफी शांत अंदाज में सभी के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ के चेहरे पर थकावट साफ देखी जा सकती है लेकिन टाइगर किसी को भी फोटो के लिए मना नहीं करते। टाइगर के इस अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स फिदा हो गए हैं और अब हर कोई अभिनेता के इस काम की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'स्टार के लिए सम्मान, इतना थके होने के बाद भी अपने फैंस के लिए समय निकालते हैं।' एक यूजर ने टाइगर की हालत को देखते हुए लिखा, 'छोटी बच्ची हो क्या। दिखाई नहीं देता की वह थके हुए हैं।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'हे भगवान। वह सच में थके हुए हैं। लेकिन अपने फैंस को हर्ट नहीं करना चाहते।'

टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेता के पास कई फिल्में लाइन में लगी हुई हैं, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर फिल्म 'गणपत' में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह 'हीरोपंती 2' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed