फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff Kriti Sanon action film ganpath teaser out on 20th october 2023 movie will release on theater

Ganapath: टाइगर-कृति की फिल्म 'गणपत' का टीजर रिलीज, एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे एक्टर

Wed, 22 Feb 2023 08:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 22 Feb 2023 08:06 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के फैंस उनकी एक्शन थ्रिलर 'गणपत' का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Tiger Shroff Kriti Sanon action film ganpath teaser out on 20th october 2023 movie will release on theater
गणपत - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इस समय चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी 'गणपत' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस काफी समय से इस एक्शन थ्रिलर 'गणपत' का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

इस शानदार वीडियो में टाइगर ऐक्शन मोड में नजर रहे हैं और अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। तो वहीं इस फिल्म में टाइगर के साथ  अभिनेत्री कृति सेनन भी एक्शन करते हुए नजर आने वाली है। इस फिल्म को मेकर्स एक नहीं बल्कि दो भागों में बनाने वाले हैं। जिसका पहला भाग दशहरा 2023 के मौके पर रिलीज होने वाला है। यही नहीं, ये टाइगर श्रॉफ की पहली पैन इंडिया फिल्म भी बनने वाली है। जिसे निर्माता-निर्देशक हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के इस धमाकेदार टीजर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, ‘ऐसी एक दुनिया जहां आतंक का है राज, वहां गणपत आ रहा है बनके अपने लोगों की आवाज। शानदार एंटरटेनर 20 अक्तूबर 2023 को रिलीज कर रहा हूं। टीजर में टाइगर एक बार फिर एक्शन हीरो के रूप में दिखे। जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह यह है कि टाइगर श्रॉफ की बाजू पर फिल्म की रिलीज डेट छपी नजर आई, जो बेहद आकर्षित करती है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

विज्ञापन

बता दें कि टाइगर की यह फिल्म भी एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी फिल्म ‘हीरोपंती’ में भी नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed