{"_id":"59213ebb4f1c1b4173535aba","slug":"tiger-shroff-in-cannes-see-his-dashing-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस में टाइगर श्रॉफ का डेब्यू, शेयर की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कांस में टाइगर श्रॉफ का डेब्यू, शेयर की तस्वीर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 21 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहली बार नजर आए। खबर है कि वो अपनी फिल्म 'रैंबो' का फर्स्ट लुक यहां रिलीज करेंगे। टाइगर ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'रैंबो' का ही इंडियन रीमेक है। इसके ओरिजनल वर्जन में सिलवेस्टर स्टेलॉन थे। टाइगर ने कहा, 'मार्शल आर्टिस्ट और बचपन से ही मैं फिल्मों का शौकीन रहा हूं, इसलिए ये फिल्म पाकर बहुत खुश हूं। हालांकि मैं सिलवेस्टर को कभी रिप्लेस नहीं कर सकता लेकिन ये कुछ ऐसा है जिसकी तैयारी मैं बचपन से कर रहा था।'
विज्ञापन
बता दें कि 'रैंबो' के एक पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसमें टाइगर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इसके रीमेक को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। एक ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार, एम! कैपिटल वेंचर्स, ओरिजनल एंटरटेंमेंट, इम्पैक्ट फिल्म्स और सिद्धार्थ आनंद पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन
#Cannes2017 #RAMBO pic.twitter.com/0AK3exiJDT
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) May 20, 2017