'रैंबो' के रीमेक को लेकर सिलवेस्टर ने टाइगर को कहा 'गुड लक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर को सुनकर असली 'रैंबो' यानि सिलवेस्टर स्टैलॉन ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था, 'मैंने हाल ही पढ़ा है कि वो भारत में रैंबो का रीमेक बनने जा रहे हैं!! .. अच्छा है.. मुझे आशा है कि वो इसे बर्बाद नहीं करेंगे।'
दरअसल 'रैंबो' में सिलवेस्टर स्टैलॉन ने लीड रोल निभाया था और शायद वो मानते हैं कि उनसे ज्यादा अच्छे से इस रोल को पर्दे पर कोई नहीं निभा सकता इसलिए उन्होंने ऐसा पोस्ट किया था।
इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किसी एक का नाम फाइनल करने की बात की जा रही थी लेकिन टाइगर ने इन दोनों को पछाड़ दिया। टाइगर इस फिल्म को लेकर बहुत खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वो सिलवेस्टर स्टेलॉन का मुकाबला कभी नहीं कर पाएंगे।
I read recently they are remaking Rambo in India !! .. Great character.. hope they don't wreck it .
A post shared by Sly Stallone (@officialslystallone) on
इससे ये तो साफ हो गया है कि सिलवेस्टर ने भारतीय फिल्मों की काबिलियत पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। इसके बाद जब सिलवेस्टर के इस पोस्ट को लेकर खबरे बनने लगी तो सिलवेस्टर हाल ही में एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होने सफाई देते हुए लिखा कि, 'कुछ लोग शब्दों को घुमा देते हैं', इसके साथ ही उन्होने टाइगर को भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
A post shared by Sly Stallone (@officialslystallone) on
आपको बता दें कि एक्शन फिल्म 'रैंबो' सिलवेस्टर की फिल्म का रीमेक है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। एम! कैपिटल वेंचर्स, ओरिजनल एंटरटेंमेंट, इम्पैक्ट फिल्म्स और सिद्धार्थ आनंद पिक्चर्स मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे। वहीं टाइगर फिल्म में लीड रोल मे दिखाई देने वाले हैं।