{"_id":"5b5177af4f1c1b4e748b5ffc","slug":"tiger-shroff-hrithik-roshan-and-vaani-kapoor-will-scene-in-yash-raj-films-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 शहरों और 6 देशों में शूटिंग करेंगे ऋतिक, टाइगर और वानी, होगी बड़े बजट की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
14 शहरों और 6 देशों में शूटिंग करेंगे ऋतिक, टाइगर और वानी, होगी बड़े बजट की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड की जानी-मानी प्रोड्क्शन कपंनी यश राज फिल्मस जल्द ही एक बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट के साथ बड़े परदे पर नजर आने वाली है। जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इन दिनों यश राज फिल्मस अपनी अनाम अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटी हुई है। उनकी इस फिल्म में बॉलीवुड के दो शानदार कलाकार टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन नजर आने वाले हैं। इन दोनों के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वानी कपूर भी नजर आएंगी।
खबरों की मानें तो यश राज फिल्मस के बैनर तले बन रही यह एक एक्शन फिल्म होगी। इसके साथ ही इस अनाम फिल्म की शूटिंग 14 शहरों और 6 शानदार देश में होगी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस बात का खुलासा किया है। इस फिल्म की शूटिंग स्पेन, जॉर्जिया, इटली, पुर्तगाल और स्वीडन में होगी।
खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब टाइगर श्रॉफ ,ऋतिक रोशन और वानी कपूर एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे।