फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3: Shah Rukh khan Salman to shoot for Movie special sequence on this date know Details

Tiger 3: इंतजार की घड़ी खत्म! सलमान-शाहरुख इस दिन शूट करेंगे 'टाइगर 3' का स्पेशल सीक्वेंस

Tue, 02 May 2023 02:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 May 2023 02:09 PM IST
सार

दर्शकों का इंतजार पूरा होने वाला है। जल्द ही सलमान, शाहरुख फिल्म का स्पेशल सीक्वेंस शूट करने वाले हैं।

विज्ञापन
Tiger 3: Shah Rukh khan Salman to shoot for Movie special sequence on this date know Details
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान को पर्दे पर साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ ऐसा ही खुशी उन्हें फिल्म 'टाइगर 3' देखने के दौरान मिलेगी, क्योंकि सलमान खान की इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो है। इस फिल्म के लिए दर्शकों की बेकरारी की यह भी एक वजह है। जल्द ही उनका इंतजार पूरा होने वाला है। वह घड़ी आ गई है जब, शाहरुख खान और सलमान कैमियो सीक्वेंस शूट करेंगे।

विज्ञापन

तय हुई तारीख
दर्शकों का इंतजार पूरा होने वाला है। जल्द ही सलमान, शाहरुख फिल्म का स्पेशल सीक्वेंस शूट करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के स्पेशल सीक्वेंस की शूटिंग के लिए डेट 8 मई 2023 की तारीख निर्धारित की गई है। कहा जा रहा है कि इस दिन दोनों खान शूट के लिए एक ही सेट पर होंगे। 
Rakhi Sawant: आदिल से राखी को सता रहा जान का खतरा, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का खुलासा जेल से पति ने किया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन

होगा धमाकेदार एक्शन
बताया जा रहा है कि दोनों सितारे फिल्म के लिए कुछ धमाकेदार एक्शन सीन फिल्माने वाले हैं। शाहरुख और सलमान के इस सीन के लिए छह महीने से ज्यादा वक्त में योजना बनाई गई। यह सीन फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए मेकर्स इसे व्यापक स्तर पर फिल्माना चाहते हैं। दरअसल, इस सीन के जरिए टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री दर्शायी जाएगी, जिसके लिए दर्शक भी उत्साहित हैं।
Shahid Kapoor: अनीस बज्मी की एक्शन कॉमेडी के लिए शाहिद कपूर तैयार, यूपी-बिहार में होगी शूटिंग

विज्ञापन

दिवाली पर होगी रिलीज
इस सीन की शूटिंग सात दिनों में पूरी की जाएगा। बता दें कि 'टाइगर 3' टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 
Aruna Irani Birthday: विकिपीडिया ने मेरे जन्मदिन को लेकर फैलाया भ्रम, अरुणा ईरानी ने फिर साझा की सही जन्मतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed