फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback Thursday Shah Rukh Khan was First Choice For Salman Khan Starrer Ek Tha Tiger Details Inside

Throwback Thursday: जब शाहरुख नहीं कर सके 'एक था टाइगर' में काम, इस वजह से हाथ से निकली फिल्म

Thu, 28 Sep 2023 12:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Sep 2023 12:27 PM IST
सार

एक था टाइगर यशराज फिल्म्स के साथ यह सलमान की पहली फिल्म थी। इससे पहले इस दिग्गज  प्रोडक्शन कंपनी ने कभी भी उनके साथ काम नहीं किया था।

विज्ञापन
Throwback Thursday Shah Rukh Khan was First Choice For Salman Khan Starrer Ek Tha Tiger Details Inside
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर 3 इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का टीजर 'टाइगर का मैसेज' यशराज फिल्म की तरफ से जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की नींव टाइगर फ्रेंचाइजी ने ही रखी थी। साल 2012 में रिलीज हुई एक था टाइगर बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

विज्ञापन

Ganpath: 'टाइगर 3' के आगे 'गणपथ' की सिट्टी-पिट्टी गुम! नए पोस्टर के साथ हुई टीजर की अगली रिलीज डेट की घोषणा

विज्ञापन

इस वजह से नहीं छोड़नी पड़ी फिल्म

हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक था टाइगर में सलमान खान से पहले शाहरुख खान नजर आने वाले थे। अगर ऐसा हो जाता है तो बॉलीवुड का 'पठान' आज टाइगर बनकर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रहा होता। इस फिल्म का निर्दशन कबीर खान ने किया था। इस स्पाई थ्रिलर की पहली पसंद शाहरुख खान थे, लेकिन उन्होंने यह फिल्म नहीं की। कबीर और यशराज का ऑफर उन्होंने इसलिए रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि वह उस समय तक डॉन कर चुके थे। साथ ही, वह यशराज  की दूसरी फिल्म जब तक है जान की भी तैयारी कर रहे थे, जिसका निर्देशन यश चोपड़ा करने वाले थे। फिल्म के लिए तारीख न होने की वजह से उन्होंने ना चाहते हुए भी इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा। 

विज्ञापन

शाहरुख ने सुझाया था सलमान का नाम

इस बात की पुष्टि खुद शाहरुख ने भी एक इंटरव्यू के दौरान की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पास फिल्म में काम करने के लिए डेट्स नहीं थीं, जिसकी वजह से उन्होंने मेकर्स को सलमान खान का नाम सुझाया। बाद में, यह फिल्म सलमान खान के पास चली गई और रिलीज के बाद इसने इतिहास रच दिया। बता दें कि यशराज के साथ यह सलमान की पहली फिल्म थी। इससे पहले इस दिग्गज  प्रोडक्शन कंपनी ने कभी भी सलमान के साथ काम नहीं किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख खान डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Yaariyan 2 Trailer: 'यारियां 2' का शानदार ट्रेलर रिलीज, भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी दिखाएगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed