{"_id":"5ced9968bdec2207532a6dc6","slug":"three-man-arrested-for-asking-ransom-to-film-producer-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म निर्माता से 25 लाख फिरौती मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म निर्माता से 25 लाख फिरौती मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Wed, 29 May 2019 01:56 AM IST
अरविंद अरविंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 29 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
mumbai police letter to cm
एक फिल्म निर्माता से 25 लाख रुपये फिरौती मांग रहे तीन लोगों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें निर्माता के साथ काम कर चुका एक निर्देशक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की रोहन रेडेकर (27), शशांक सुमन वर्मा (33) और भूपेश कुमार प्रसाद (36) के रूप में पहचान की है।
विज्ञापन
शशांक सुमन ने फिल्म निर्देशक होने का दावा किया है। उसका निर्माता के साथ वित्तीय झगड़ा होने के कारण फिरौती की योजना बनाई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी मई की शुरुआत से एक अंडरवर्ल्ड गैंग का नाम लेकर फिल्म निर्माता को उसके परिवारजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) के जरिए फोन कॉल कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन