{"_id":"59be2e9f4f1c1b1f688b4fe2","slug":"this-reason-force-hrithik-roshan-not-to-react-on-kangana-ranauts-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा राकेश रोशन की वजह से कंगना मामले पर कुछ बोल नहीं पाए ऋतिक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा राकेश रोशन की वजह से कंगना मामले पर कुछ बोल नहीं पाए ऋतिक
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्तों की सच्चाई को लेकर किए गए खुलासों के बाद बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना ने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई दिग्गजों की पोल खोल कर रख दी थी। जिसके बाद लोगों ने कंगना के बयान पर कई तरह की प्रतिक्रिया भी दी।
विज्ञापन
पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'लखनऊ सेंट्रल' की कमाई रही औसत, जानें कलेक्शन
विज्ञापन
हैरानी की बात ये है कि अब तक इस इंटरव्यू के मुख्य आरोपी रहे ऋतिक रोशन ने इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। ऋतिक के ऐसा करने के पीछे का कारण अब साफ हो चुका है।
विज्ञापन
राकेश के करीबी सूत्र ने डेक्कन क्रॉनिकल को इंटरव्यू के दौरान बताया, 'आज के जमाने में कलाकार और फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया को अपनी फ्रस्टेशन निकालने का एक जरिया बनाया हुआ है'।
वो कहते हैं,' अब लोगों को इस बात का डर नहीं है कि उनके स्टेटमेंट को लोग गलत तरीके से छापेंगे या नहीं। ट्विटर पत्रकारिता के इस दौर में मीडिया आज लोगों की हर पोस्ट को मसाला लगा कर और अपने हिसाब से लोगों के सामने पेश करता है। यही वजह है कि राकेश ने ऋतिक को इस पूरे मामले पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया देने के लिए मना किया हुआ है।