फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar

स्मिता पाटिल जन्मतिथि: सांवलेपन को बनाया हथियार, दमदार अभिनय से जीता दिल; क्याें चर्चा में रही निजी जिंदगी?

Sat, 17 Oct 2026 07:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Oct 2026 07:00 AM IST
सार

Smita Patil Birthday Special: स्मिता पाटिल ने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड में बड़ी पहचान बनाई। उनकी सोच उनकी फिल्मों के चुनाव में झलकती थी। अभिनय के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहीं। यहां जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम किस्से।

विज्ञापन
Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल साल 1974 से 1985 तक भारतीय सिनेमा में एक्टिव रहीं। इस दौरान उनका काम काफी चर्चा में रहा। उन्होंने 'मंथन', 'भूमिका', 'आक्रोश', 'चक्र', 'नमक हलाल' और 'बाजार' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। बॉलीवुड में शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले। वह फिल्मों के अलावा राज बब्बर के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में रहीं। आज उनके जन्मदिन पर आइए उनसे जुड़े कुछ किस्सों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से था अभिनय का शौक
17 अक्तूबर 1955 को जन्मीं स्मिता पाटिल को बचपन से अभिनय का शौक था। उन्होंने पहले साहित्य की पढ़ाई की। इसके बाद पुणे में थिएटर ग्रुप का हिस्सा रहीं। उन्होंने अपना काफी समय 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (FTII) में बिताया। कई लोग उन्हें यहां की पूर्व छात्रा मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
सांवलेपन को बनाया हथियार
स्मिता पाटिल को सांवले रंग के कारण शुरुआत में ताने सुनने पड़े। हालांकि उन्होंने इसी सांवलेपन को अपनी ताकत बनाया। इसके बाद पर्दे पर सुंदरता की परिभाषा बदल दी। उन्होंने कई फिल्मों में ग्रामीण और शहरी महिलाओं के संघर्ष, पहचान और दमन को पर्दे पर उतारा। वह नारीवादी थीं और महिला केंद्र से जुड़ी थीं। उनके जीवन में उनकी फिल्मों में यह झलकता था।
विज्ञापन

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले क्या किया?
फिल्मों में आने से पहले स्मिता पाटिल बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं। स्मिता के फिल्मी करियर की शुरुआत अरुण खोपकर की डिप्लोमा फिल्म 'तीवरा माध्यम' से हुई। मगर मुख्यधारा के सिनेमा में स्मिता ने 'चरणदास चोर' (1974) से करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के निर्देशक श्याम बेनेगल थे। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय किया और बॉलीवुड पर अपनी छाप छोड़ी।

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिता पाटिल की चर्चित फिल्में
  • साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'निशांत' में स्मिता पाटिल ने रुक्मिणी का रोल किया था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था।
  • श्याम बेनेगल की फिल्म 'भूमिका' (1977) में स्मिता पाटिल ने एक अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। इसमें अमोल पालेकर, अनंत नाग और अमरीश पुरी थे।
  • गोविंद निहलानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आक्रोश' (1980) में अभिनेत्री ने नागी लाहान्या का दमदार किरदार निभाया था। इसमें उनके साथ नसीरुद्दीन शाह थे।
  • स्मिता पाटिल की सबसे चर्चित फिल्मों में 'अर्थ' (1982) भी शामिल है। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी भी थीं।
  • स्मिता पाटिल की सबसे असरदार फिल्मों में 'गिद्ध' (1984) शामिल है। यह देवदासी प्रथा पर बनी फिल्म थी। इसमें उन्होंने हनुमनी का किरदार निभाया था।

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
राज बब्बर से कब हुई पहली मुलाकात?
स्मिता पाटिल को फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए खूब सराहा गया। वहीं अभिनेता और पॉलिटिशियन राज बब्बर से उनका रिश्ता चर्चा में रहा। बताया जाता है कि 1982 में आई फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया।

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा में रही निजी जिंदगी
जल्द ही स्मिता पाटिल और राज बब्बर का रिश्ता चर्चा में आ गया। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि ये आसान नहीं था। क्योंकि राज बब्बर पहले से नादिरा बब्बर से शादीशुदा थे। स्मिता पर आरोप लगे कि उन्होंने राज बब्बर और नादिरा बब्बर की शादी तुड़वा दी थी। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल की मां स्मिता और राज बब्बर के रिश्ते के खिलाफ थीं। मगर दोनों ने 1983 में शादी कर ली।

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
दिवंगत स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम@rajbabbarmp
स्मिता के निधन से राज बब्बर को लगा झटका 
शादी के कुछ समय बाद ही स्मिता ने 1986 में प्रतीक बब्बर को जन्म दिया था। प्रतीक बब्बर के जन्म के कुछ समय बाद 1986 में स्मिता का 31 साल की उम्र में निधन हो गया था। स्मिता की अंतिम इच्छा थी कि जब वो मरें तो उनका मेकअप सुहागन की तरह किया जाए।

Smita Patil birthday special know her nice films and her personal life with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिता पाटिल को मिले अवॉर्ड
  • साल 1985 में स्मिता पाटिल को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।
  • स्मिता पाटिल को फिल्म 'भूमिका' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड 1977 मिला।
  • उन्हें 'चक्र' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड 1980 मिला।
  • इसके अलावा उन्हें 'चक्र' के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed