इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहद शानदार बीत रहा है। हर मैच में टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा अपने प्लेयर्स को चीयर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। चुलबुली प्रीति जिंटा का टीम को चीयर करना हो या फिर एक्साइटमेंट में टीम प्लेयर्स को गले लगाना, उनकी अदाओं का हर कोई दीवाना है। हमेशा अपनी टीम के कलर रेड में दिखने वाली प्रीति इस बार अलग अंदाज में दिखीं।
दरअसल प्रीति सोमवार को फिरोजशाह कोटला में किंग्स इलेनव पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच देखने पहुंची और इस दौरान वह सफेद शर्ट में नजर आईं। इस से पहले हमेशा प्रीति को लाल ड्रेस में देखा गया है। उनका इस बार अलग अंदाज देख सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गई। फैन्स ने लिखा आज लाल रंग में क्यों नहीं आईं प्रीति मैडम। एक और यूजर ने लिखा, प्रीति मैडम आज लाल कलर पहनकर आना भूल गई हो क्या...
बता दें, सोमवार को फिरोजशाह कोटला में किंग्स इलेनव पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके घर में 4 रन से हरा दिया। जीत के बाद प्रीति टीम फ्लैग हाथ में लिए हुए नजर आईं।आईपीएल 2018 के 22वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी।
प्रीति जिंटा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। फिल्मों से दूर होते हुए भी वे काफी ग्लैमरस हैं। उनका लुक भी बदला हुआ लग रहा है और शादी के बाद उन्होंने खुद को काफी मेंटेन भी किया है। प्रीति जल्द ही सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आने वाली हैं।