फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   This all Twinkle Khanna has to say about Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh

गुरमीत राम रहीम के बारे में ये कहना है 'मिसेज फनीबोन' ट्विंकल खन्ना का

Sun, 27 Aug 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sun, 27 Aug 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
This all Twinkle Khanna has to say about Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh
twinkle khanna
एक्टर से राइटर बनी ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाक बातों की वजह से अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपने ट्वीट्स और कमेंट्स करके मिसेज फनीबोन्स लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। दरअसल इनके ब्लॉग का नाम है मिसेज फनीबोन्स। 
विज्ञापन


पढ़ें- एक बार फिर कपिल शर्मा का शो हुआ कैंसिल, जानें क्या रही वजह
विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर बाबा राम रहीम के बारे में कुछ लिखा है। इस पूरे मामले पर ट्विंकल  का कहना है कि दरअसल ये समस्या किसी बाहरी इंसान की वजह से नहीं बल्कि हमारी खुद की पैदा की हुई होती है। एक बार जब लोगों को ये पता चल जाता है कि ये बाबा गलत है तो हम तुरंत दूसरे बाबा के पास अपनी परेशानियां लेकर पहुंच जाते हैं। ऐसे लोग सूरजमुखी के फूलों की तरह होते हैं जो बिना कुछ सोचे समझे एक नजर से सूरज को निहारते रहते हैं। ट्विंकल लोगों से ऐसा करने के लिए मना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ट्विंकल कहती हैं कि पंजाब और हरियाणा में होने वाले दंगे वाकई किसी की भी आंखे खोलने के लिए काफी हैं। अपने एक ब्लॉग में वो लिखती हैं कि बाबा राम रहीम के समर्थक इंसानियत भूलकर भारत को बर्बाद कर देना चाहते हैं। 

ट्विंकल कहती हैं कि बाबा राम रहीम की एक्टिंग करने के चक्कर में कॉमेडियन कीकू शारदा को एक बार जाल जाना पड़ा था। उनके फैंस ने उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद कीकू को कैथल पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर बाद में 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ा। ट्विंकल कीकू को सलाह देती हुई कहती हैं कि कीकू को किसी चाइनीज रेस्तरां में जाकर नॉन एमएसजी चाइनीज खाना खाना चाहिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed