Movies: सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास है आज का दिन, अंग्रेजी से लेकर पंजाबी तक रिलीज हुईं ये 25 फिल्में
इस शुक्रवार को 25 फिल्में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हो रही है। ऐसे में अगर आप इस वीकेंड सिनेमाघर में फिल्में देखने की सोच रहे हैं तो हम आपकी मुश्किल आसान करने जा रहे हैं। नीचे दी गई लिस्ट में से आप अपनी पसंद के मुताबिक कोई फिल्म देख सकते हैं।
विस्तार
जून में कोई सार्वजनिक छुट्टी न होने की वजह से यह महीना ज्यादातर लोगों के लिए लंबा और नीरस हो गया है। ऐसे में लोगों के पास वीकेंड की छुट्टी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका यह महीने काटे नहीं कट रहा तो हम आपके लिए इस वीकेंड पर फिल्मों की पूरी लिस्ट ले आए हैं जो इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हैं। तो आइए बताते हैं कि किस मूवी से आप अपना यह वीकेंड मनोरंजक बना सकते हैं।
निकम्मा
बॉलीवुड डायरेक्टर साबिर खान अपनी फिल्म 'निकम्मा' के साथ पांच साल बाद निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु दसानी, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल के बैनर तले हुआ है। फिल्म की पटकथा खुद साबिर खान ने लिखा है जबकि इसके लेखक वेणु श्रीराम हैं। फिल्म का म्यूजिक अमाल मलिक, जावेद-मोहसिन, विपिन पटवा, गौरव दास गुप्ता ने दिया है।
इत्तु सी बातसामाजिक मुद्दों पर 'लुका छुपी' और 'मिमी' जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक लक्ष्मण उतेकर इस बार बतौर निर्माता 'इत्तु सी बात' फिल्म लेकर आ रहे हैं। छोटे से शहर के इर्द-गिर्द बुनी गई इस लवस्टोरी को अदनान अली ने निर्देशित किया है।
लाइटईयर
फिल्म लाइट ईयर इस शुक्रवार यानी 17 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म में क्रिस इवांस, पीटर सोहन, केके पामर, जेम्स ब्रोलिन, टायका वेट्टी, डेल सूल्स, उजो अडूबा, मैरी, एफ्रेन रामिरेज और इसिया व्हिटलॉक जूनियर हैं। इस फिल्म का निर्देशन एंगस मैकलेन ने किया है। वहीं पटकथा सन हेडली और एंगस मैकलेन ने लिखी है।
विराटा परवम
तेलुगू सिनेमा के दर्शकों के लिए भी यह शुक्रवार खास होने वाला है। 17 जून को साई पल्लवी, राणा दग्गुबाती, प्रियामणि अभिनीत फिल्म विराटा परवम रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन वेणु उरुगवे ने किया है। जबकि इसे संगीत से सुरेश बोब्बिलिक ने सजाया है।
गोडसे
विराटा परवम के साथ एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसका नाम गोडसे है। इस फिल्म का कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी, सत्यदेव कंचराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक गोपी गणेश हैं जबकि इसके प्रोड्यूसर सी कल्याण हैं।
केरोसीन
केरोसिन ए बर्न ट्रुथ एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है। कहानी उन पीड़ितों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका बेरहमी से बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी गई और फिर मिट्टी के तेल का इस्तेमाल करके जला दिया गया। फिल्म का निर्देशक और एक्टर ध्रव हैं।
यू आर माई हीरो
यू आर माई हीरो एक ईमानदार पुलिस अफसर की कहानी है, जिसकी पत्नी के साथ बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। मौत के बाद भी वह अफसर बदला लेना चाहता है। इस फिल्म में फिरोज खान, मिलिंद गुंजाल, सना अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शेर एम ने किया है।
वीता विशेषम
यह हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्म बधाई हो की आधिकारिक तमिल रीमेक है। इस फिल्म में बाहुबली फेम सत्यराज और अपर्णा बालमुरली नजर आने वाली हैं। फिलम का निर्देशन एन. जे. सरवनन ने किया है।
हेवेन
यह फिल्म एक पुलिस इंस्पेक्टर के ईर्दगिर्द घूमती है जो जिसकी दुनिया उस समय पलट जाती है जब उसे एक हत्या का सनसनीखेज मामला सौंपा जाता है। फिल्म में सूरज वेंजारामूदु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उन्नी गोविंद राज ने किया है।
विद्दीकालुदे मधुयह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो एक पेशेवर डिग्री कॉलेज में शिक्षक बनने का फैसला करता है। कैसे वह अपनी पिछली असफलताओं के आघात से उबरता है और एक महान शिक्षक बनने की दिशा में काम करता है। फिल्म में यही दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में दिलीप मोहन और अंजलि नायर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनीश वी ए ने किया है।
प्रकाशन परक्कटेप्रकाशन परक्कटे भी इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन शाहद ने किया है। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिलीशपोथन और मैथ्यू थॉमस प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
वाशीयह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है है जिसमें कीर्ति सुरेश और टोविनो थॉमस लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस मलयालम फिल्म का निर्देशन विष्णु राघव ने किया है।
ओरु पक्का नादान प्रेममओरु पक्का नादान प्रेमम एक मलयालम फिल्म है जिसमें वीनू मोहन, भगत मैनुअल, मधुपाल और कलाभवन हनीफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह विनोद नेट्टथानी द्वारा निर्देशित और सज्जाद एम द्वारा निर्मित एक रोमांटिक फिल्म है।
खड़क
यह एक एक्शन रोमांटिक फिल्म है जो इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। फिल्म में धर्म कीर्तिराज, अनुषा राय, कबीर दुहान सिंह, सुमन और कमल पी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन टीएन नागेश ने किया है।
मेड इन चाइनामेड इन चाइना एक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है। इसकी कहानी, पटकथा और संवाद निश्चल वी और प्रीथम तेगिनमाने द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म का निर्देशन भी प्रीथम ने ही किया है।
भीरकीट
भीरकीट एक मराठी फिल्म है जिसमें गिरीश कुलकर्णी, ऋषिकेश जोशी, याकूब सैयद, तानाजी गलगुंडे, मोनालिसा बागल और उषा नाइक प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा श्रीकांत यादव, कुशल बद्रीके, सागर करांडे, रोहित वसंतराव चव्हाण और आर्या घग में नजर आएंगे। यह अनूप अशोक जगदाले द्वारा निर्देशित और लिखित एक कॉमेडी-ड्रामा है।
आठवा रंग प्रेमचायह एक ऐसी साधारण सपनों वाली एक आम लड़की की कहानी है जिसका जीवन एक कठोर घटना के बाद बदल जाता है। इसके बाद उसका एक खुशमिजाज और प्यार करने वाला दोस्त, उसे फिर से जीने की उम्मीद देता है। फिल्म में विशाल आनंद, रिंकू राजगुरू और मार्कंडे देशपांडे नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन खुशबू सिन्हा ने किया है।
मीडियम स्पाइसीयह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें साई तम्हांकर, ललित प्रभाकर और परना पेठे अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन मोहित टकलकर ने किया है।
येरे येरे पौसायह एक ड्रामा फिल्म है जिसमें विनायक पोटदार, आर्या आधव, छाया कदम, संदेश जाधव, मिलिंद शिंदे और प्रदीप नवाले नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शफक खान ने किया है।
इस्काबोन
एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सौरव दास, संजू एसके, अनामिका चक्रवर्ती नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन मंदीप साहा ने किया है।
आय खुकू आयआय खुकू आय एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रसनजीत चैटर्जी, दीति प्रिया रॉय, सोहनी सेन गुप्ता, बुद्धदेब भट्टाचार्य और शंकर देबनाथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शौविक कुंदु ने किया है।
पोस्टीपोस्टी राणा रणबीर द्वारा निर्देशित एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सुरीली गौतम और बब्बल राय प्रमुख भूमिका में हैं।
नाड़ी दोष
यह एक गुजराती रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें यश सोनी और जानकी बोदीवाला लीड रोल में दिखने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में रौनक कामदार, प्रशांत बड़ौत, दीपिका रावल और आशीष कक्कड़ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कृष्णदेव याग्निक ने किया है।
लव यू पापायह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें अखिल कोटक, प्राप्ति अजवालिया, भाविक जागड़, आर्ती देसाई, जीतेंद्र ठक्कर और दिशा देसाई नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अखिल कोटक ने किया है।
परिचययह एक क्राइम ड्रामा है जिसमें जिसमें जाकिर हुसैन, रजा मुराद, रिद्धी रावल, निसर्ग त्रिवेदी, भावनी जानी और निराली जोशी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रवण कुमार ने किया है।