फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Witcher season 4 announced with major casting change Liam Hemsworth to replace Henry Cavill

The Witcher Season 4: 'द विचर' के सीजन 4 की कास्टिंग में बड़ा बदलाव, इस एक्टर ने ली हेनरी केविल की जगह

Sun, 30 Oct 2022 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Oct 2022 11:57 AM IST
सार

हेनरी केविल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है कि अब 'द विचर' में गेराल्ट ऑफ रिविया का रोल लियाम हेम्सवर्थ अदा करेंगे।

विज्ञापन
The Witcher season 4 announced with major casting change Liam Hemsworth to replace Henry Cavill
Liam Hemsworth,Henry Cavill - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में चर्चित वेब सीरीज 'द विचर' का अभी तीसरा सीजन रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन यह सीरीज अपने चौथे सीजन को लेकर चर्चा में है। वजह है, इसकी स्टारकास्ट। दरअसल, नेटफ्लिक्स की इस चर्चित वेब सीरीज के चौथे सीजन की कास्टिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां, 'द विचर सीजन 4' में हेनरी केविल की जगह हॉलीवुड एक्टर लियाम हेम्सवर्थ गेराल्ट ऑफ रिविया के रूप में नजर आएंगे। खुद हेनरी केविल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस से साझा की है। साथ ही हेनरी ने यह भी कहा है कि वह लियाम हेम्सवर्थ को इस रोल में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन


25 Years Of Dil To Pagal hai: 'दिल तो पागल है', को पूरे हुए 25 साल, यशराज फिल्म्स ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

विज्ञापन
Trending Videos

इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट 
हेनरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एक खबर आपके साथ शेयर करनी है। 'गेराल्ट ऑफ रिविया' के रूप में मेरी यात्रा राक्षसों और रोमांच दोनों से भरी हुई है। लेकिन, अफसोस कि इसके चौथे सीजन के लिए मैंने अपने सभी पदक और तलवारें रख दी हैं। मेरी जगह पर शानदार एक्टर लियाम हेम्सवर्थ कमान संभालेंगे। इस किरदार को निभाना मेरे लिए शानदार पल रहा और इसके प्रति मेरे अंदर बहुत सम्मान है। अब मैं इस किरदार में लियाम हेम्सवर्थ को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस किरादर में लियाम के लिए बेहद शानदार चीजे हैं। इस किरदार में काफी गहराई है, देखना दिलचस्प होगा कि वह इसमें गोता लगाने का आनंद किस तरह लेते हैं और क्या हासिल करते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Henry Cavill (@henrycavill)

विज्ञापन

हेम्सवर्थ की खुशी का ठिकाना नहीं
हेनरी के अलावा लियाम हेम्सवर्थ ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस किरदार को अदा करने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ''द विचर' का फैन होने के नाते मैं इसमें गेराल्ट ऑफ रिविया का किरदार अदा करने का मौका पाकर सातवें आसमान पर हूं। हेनरी केविल ने इस किरदार को शानदार अंदाज में अदा किया। अब मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि उन्होने आगे इस किरदार को अदा करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Liam Hemsworth (@liamhemsworth)

विज्ञापन

अगले वर्ष आएगा तीसरा सीजन
हेम्सवर्थ ने आगे लिखा, 'हेनरी, मैं वर्षों से आपका फैन हूं और आपने इस किरदार को जिस शानदार अंदाज में अदा किया उससे मैं प्रेरित हूं। यह किरदार बेशक चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन मैं 'द विचर' की दुनिया में कदम रखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।' बता दें कि हेम्सवर्थ को 'हंगर गेम्स' फ्रेंचाइजी में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैंटेसी ड्रामा सीरीज का तीसरा सीजन अगले साल स्ट्रीम होगा। कहा जा रहा है कि इस वेब सीरीज को वर्ष 2023 में जून से सितंबर के बीच स्ट्रीम किया जा सकता है।

KRK: केआरके ने रितेश देशमुख पर किया कटाक्ष, बोले- करण जौहर और आदि चोपड़ा को बॉलीवुड का...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed