कटघरे में पहुंचा ताजमहल, खुलेंगे अनसुने राज; परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज
The TAJ Story Official Trailer Release: परेश रावल स्टारर फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ काफी समय से चर्चा है। गुरुवार को इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है। फिल्म का ट्रेलर ताजमहल की एक अनसुनी कहानी को सामने लाता है।
विस्तार
परेश रावल ने कई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में की हैं। फिल्म ‘ओएमजी’ में अभिनेता के किरदार ने भगवान पर केस किया था। अब परेश रावल फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में भी ताजमहल को कटघरे तक लेकर आ गए। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए, क्या खान है, फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के ट्रेलर में।
ताजमहल और दमदार कोर्टरूम ड्रामा
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के ट्रेलर में परेश रावल के गाइड के रोल में दिखते हैं, जो ताजमहल में लोगों को घूमता है। अचानक वह ताजमहल पर केस कर देता है। यह मामला विवादित हो जाता है। एक धर्म विशेष के लोग परेश रावल के किरदार का विरोध करते हैं। वहीं कोर्ट में इतिहास के पन्ने पलटे जाते हैं, जो ताजमहल को लेकर अलग ही कहानी कहते हैं।
फिल्म 'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर सिर्फ ताजमहल के ईद-गिर्द नहीं रहता है। यह फिल्म भारत का इतिहास लिखते हुए की गई गलतियों को भी उजागर कर रहा है। परेश रावल एक छोटे शहर के गाइड के रोल में अच्छा अभिनय करते दिखे। ट्रेलर में ताजमहल की खूबसूरती को भी बखूबी दिखाया गया है। साथ ही कोर्टरूम में दमदार डायलाॅग भी सुनने को मिले हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' फिल्म विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘परेश को डर था कि….’
इस दिन रिलीज होगी फिल्मफिल्म 'द ताज स्टोरी' के ट्रेलर में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘द ताज स्टाेरी’ के निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।