फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Sky is Pink director Shonali Bose again contracts Covid shares pic says Feeling worse than I felt in years

Shonali Bose: दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुईं शोनाली बोस, तस्वीर साझा कर निर्देशक बोलीं- बहुत तनाव में हूं

Sun, 05 Nov 2023 03:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Nov 2023 03:50 PM IST
सार

फिल्म निर्देशक शोनाली बोस एक बार फिर से कोविड से संक्रमित होने का खुलासा किया और अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी।

विज्ञापन
The Sky is Pink director Shonali Bose again contracts Covid shares pic says Feeling worse than I felt in years
शोनाली बोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता शोनाली बोस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन की बातें फैंस के साथ साझा करती हैं। वह 'द स्काई इज पिंक' और 'द मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने खुद से जुड़ी परेशान करने वाली खबर फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से कोविड से संक्रमित होने के बारे में एक चिंताजनक अपडेट साझा किया। अपनी एक तस्वीर के साथ, उन्होंने अपनी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

तनाव में हैं शोनाली
रविवार,पांच नवंबर को शोनाली बोस ने अपने इंस्टाग्राम पर बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने एक बार फिर से कोविड से संक्रमित होने खबर का खुलासा किया। साथ ही अस्वस्थ महसूस करने की अपनी स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, ''इस मिनट मैं यही हूं। पिछले कई वर्षों में जितना मैंने महसूस किया है, उससे कहीं ज्यादा बुरा महसूस कर रही हूं। कोविड, क्या आप विश्वास करेंगे कि यह अभी भी आसपास है? मैं बेसुध हूं। 102 बुखार है और बिल्कुल बेकार महसूस हो रहा है। दोबारा कोविड होने से बहुत परेशान हूं। भगवान ही जानता है कि यह कौन सा तनाव है।”
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shonali Bose (@shonalibose_)

विज्ञापन
विज्ञापन

Randeep Hooda: गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने के लिए तैयार हैं रणदीप हुड्डा! इस दिन लेंगे सात फेरे

पहले भी हो चुका है कोरोना
शोनाली इससे पहले जनवरी 2022 में गोवा में एक करीबी शादी में शामिल होने के बाद इस वायरस से जूझ चुकी थीं। उन्होंने उस दौरान भी सोशल मीडिया पर कोविड के साथ अपने अनुभव को खुलकर साझा किया था। बता दें कि 'द स्काई इज पिंक', 2019 की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा, शोनाली बोस द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोनी स्क्रूवाला और प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित थी। फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ जैसे कलाकारों के साथ प्रियंका ने खुद मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का 44वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर दिखाया गया था।
Zeenat Aman: मनीष मल्होत्रा की 'बन टिक्की' के साथ वापसी करेंगी जीनत अमान, शबाना-अभय के साथ बनेगी जोड़ी

शोनाली का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें शोनाली के वर्कफ्रंट की तो वह वर्तमान में अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक आने वाली ड्रामा सीरीज का निर्देशन कर रही हैं। इस सीरीज में अभिनेत्रियां सिमरन, रेवती और नंदिता दास शामिल होंगी।
Bigg Boss 17: बिग बॉस में 'तहलका' मचाने आ रही हैं सनी आर्य की पत्नी! होने जा रही इन दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed