फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Roshans Rakesh Roshan Gets Emotional While Recalling Shooting incident

The Roshans: गोली लगने की घटना को याद कर छलके राकेश रोशन के आंसू, भाई राजेश बोले- वह बहुत मजबूत इंसान हैं

Sat, 18 Jan 2025 02:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Jan 2025 02:50 PM IST
सार

The Roshans: राकेश रोशन ने डॉक्यू सीरीज 'द रोशंस' में 2000 में हुए गोली लगने की घटना पर बात करते हुए भावुक हो गए। यह हमला कहो ना...प्यार है की रिलीज के एक हफ्ते बाद हुआ था।
 

विज्ञापन
The Roshans Rakesh Roshan Gets Emotional While Recalling Shooting incident
द रोशंस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राकेश रोशन ने साल 2000 में ‘कहो ना... प्यार है’ फिल्म का निर्देशन और निर्माण किया था। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को ऋतिक रोशन के रूप में नया सितारा दिया। हालांकि, इसी दौरान राकेश के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।

विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स दादर में हुआ स्पॉट, हैडफोन खरीदते सामने आई तस्वीर

विज्ञापन
Trending Videos

बात करते हुए भावुक हुए राकेश रोशन

राकेश रोशन ने हाल ही में डॉक्यू सीरीज 'द रोशंस' में उन्हें गोली मार देने वाली दर्दनाक घटना पर बात की। राकेश ने भावुक होते हुए कहा, "कहो ना प्यार है के बारे में खबरें आ रही थीं कि आज यहां चल रही है, आज वहां चल रही है, आज इतना कलेक्शन हुआ, आज उतना कलेक्शन हुआ।" उन्होंने कहा “ये सारी बातें मुझे बहुत प्रभावित करती थीं। इसी वजह से मैंने इन चीजों से बाहर निकलने का फैसला किया।"

विज्ञापन

The Roshans Rakesh Roshan Gets Emotional While Recalling Shooting incident
द रोशंस - फोटो : इंस्टाग्राम- नेटफ्लिक्स
परिवार ने भी उस घटना को किया याद

राकेश की पत्नी पिंकी रोशन ने उस समय के मानसिक संघर्ष को साझा करते हुए कहा, “यह बहुत ही कठिन समय था। एक ही वक्त में दो अलग-अलग भावनाओं को संभालना बहुत मुश्किल था।” उनकी बेटी सुनैना ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ओ माय गॉड, ऋतिक एक रात में स्टार बन गए और पापा को गोली मार दी गई। ये दोनों घटनाएं ऐसी थीं, जिन पर विश्वास नहीं हो रहा था।” राकेश के भाई राजेश रोशन ने कहा, "वह बहुत मजबूत इंसान हैं। उन्हें गोली लगी थी और खून बह रहा था। फिर भी वह पुलिस स्टेशन गए और उन लोगों को पकड़ने की बात कही, जिन्होंने यह हमला किया था।"
Salman Khan: सुपरहीरो कैप्टन अमेरिका की शील्ड के साथ दिखे सलमान, मार्वल्स के साथ क्या है दबंग का कनेक्शन?

विज्ञापन

साल 2000 में हुआ था हमला

यह घटना 2000 में मुंबई के एक व्यस्त इलाके में घटी थी। उस समय ‘कहो ना... प्यार है’ को रिलीज हुए सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ था। राकेश रोशन पर हमलावरों ने दिन-दहाड़े गोली चलाई, जिससे उन्हें दो गोलियां लगीं। हालांकि, राकेश ने खुद को अस्पताल पहुंचाया। यह हमला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा माना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed