The Rock: डब्ल्यू डब्ल्यू ई स्टार द रॉक की मां सड़क दुर्घटना में घायल, रेसलर ने पोस्ट साझा कर दिया हेल्थ अपडेट
रेसलर ड्वेन डगलस जॉनसन इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। रेसलर की मां एक सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं, जिसके बाद से ड्वेन सदमे में हैं।
विस्तार
डब्ल्यू डब्ल्यू ई के रिंग में अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाने वाले दिग्गज रेसलर ड्वेन डगलस जॉनसन इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जिसका कारण है उनकी मां। दरअसल रेसलर की मां एक सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं, जिसके बाद से ड्वेन सदमे में हैं। द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन डगलस जॉनसन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस दर्दनाक हादसे में उनकी मां अता जॉनसन बाल-बाल बची हैं।
दरअसल, उनकी मां की कार एक शराबी ड्राइवर की कार के सामने आ गई थी और उनकी भीषण टक्कर हो गई। द रॉक ने बताया कि वह शराबी ड्राइवर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, जिसके चलते वह गलत लेन में आ गया और उनकी मां की कार ड्राइवर की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में द रॉक की मां की कार भी चकनाचूर हो गई है, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ साझा की है।
Selfiee: एयर होस्ट्रेस संग थिरके अक्षय-इमरान, वायरल वीडियो में जमकर दिखाए डांस मूव्स
इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भगवान आपका शुक्रिया। मां ठीक हैं। बीती रात मेरी मां पर भगवान ने दया दिखाई। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। एक शराबी ड्राइवर ने आत्महत्या की कोशिश की। इस हादसे में मेरी मां बच गईं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- मुझे सीढ़ी बनाकर सुपरस्टार बने आदिल खान
दरअसल, द रॉक इन दिनों कई परेशानियों से जूझ रहे हैं और अब उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया। द रॉक ने बताया है कि मेरी मां ने लंग कैंसर लड़ीं। उनकी शादीशुदा जिंदगी भी काफी चुनौतियों से भरी रही। एक पागल ड्राइवर द्वारा आमने-सामने की टक्कर से मेरी मां को बचाकर भगवान ने चमत्कार किया है। मेरे पास एक ही अभिभावक है। इस हादसे की जानकारी होने के बाद फैंस अब डब्ल्यू डब्ल्यू ई स्टार को सांत्वना दे रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उनकी मां के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं।
Nawazuddin Siddiqui: आलिया ने बताया घर में कैसे हो रहीं टॉर्चर,पत्नी की शिकायत पर नवाज को कोर्ट ने भेजा नोटिस