सुंदरी पॉलिना वेगा बनी नई मिस यूनिवर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया की सुंदरी पॉलिना वेगा ने रविवार रात 'मिस यूनिवर्स 2014' का ताज जीत लिया है। मिस अमेरिका निया सैंशेज प्रतिस्पर्धा की पहली उपविजेता और यूक्रेन की सुंदरी डियाना हरकुशा दूसरी उपविजेता रहीं।
पॉलिना ने 87 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा जमाया है। इस प्रतियोगिता में मिस युनिवर्स दीवा रह चुकीं नोयोनिता लोध भी भारत को रिप्रजेंट कर रहीं थी।
डायमंड इंटरनेशनल कार्पोरेशन ने बनाया ताज
इस वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज नया था, जो डायमंड इंटरनेशनल कार्पोरेशन (डीआईसी) ने तैयार किया था।
मिस यूनिवर्स 2013, वेनेजुएला की गेब्रिएला इस्लर ने फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित इस ब्यूटी पेजैंट में पॉलिना को ताज पहनाया।