Shashi Tharoor: शशि थरूर ने 'द केरल स्टोरी' पर दिए अपने बयान पर दी सफाई, बोले- प्रतिबंध की मांग नहीं, लेकिन...
सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' विवादों में घिरी हुई है। केरल सरकार द्वारा इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने सोमवार को एक बयान देकर बवाल मचा दिया। जिसपर उन्हें बाद में सफाई देनी पड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' विवादों में घिरी हुई है। केरल सरकार द्वारा इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने सोमवार को एक बयान देकर बवाल मचा दिया। जिसपर उन्हें बाद में सफाई देनी पड़ी है।
शशि थरूर ने फिल्म को लेकर दिया था एक चैलेंज
दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने बीते दिन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि यह आपकी केरल की कहानी हो सकती है। हमारे केरल की कहानी नहीं है। जिसके बाद शशि थरूर ने इस फिल्म को लेकर एक और ट्वीट किया है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा है कि 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन और सीरिया जाने की बात को साबित कीजिए, अपना सबूत जमा करिए और इस चैलेंज को पूरा करने वाले को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया गया है।
'फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं'
जिसके बाद अब थरूर ने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा कि वह फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं कर रहे हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सिर्फ इसलिए मूल्यवान नहीं रह जाती क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। लेकिन केरलवासियों को जोर से और स्पष्ट रूप से कहने का पूरा अधिकार है कि यह हमारी वास्तविकता की गलत व्याख्या है।
केरल सरकार कर रही विरोध
फिल्म की स्क्रीनिंग पर थरूर की स्थिति केरल कांग्रेस के विपरीत दिख रही है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि आने वाली फिल्म का इरादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि खराब करना है। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक बयान में कहा कि फिल्म जानबूझकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से और केरल के खिलाफ नफरत फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: अनुपम ने सुनाया किरण संग पहली मुलाकात का किस्सा, बताया कैसे पत्नी की पहली शादी बनी प्यार की वजह