फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher recalls his love story with wife Kirron Kher says She was MA first class I was simple village boy

Anupam Kher: अनुपम ने सुनाया किरण संग पहली मुलाकात का किस्सा, बताया कैसे पत्नी की पहली शादी बनी प्यार की वजह

Mon, 01 May 2023 07:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 May 2023 07:33 PM IST
सार

अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब वह किरण से मिले तो वह शादीशुदा थीं और उनकी यही शादी दोनों के करीब आने की भी वजह बनी थी।  जब वह किरण से पहली बार चंडीगढ़ में मिले थे।

विज्ञापन
Anupam Kher recalls his love story with wife Kirron Kher says She was MA first class I was simple village boy
अनुपम खेर और किरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हमेशा अपने अभिनय कौशल से दर्शकों का मनोरंजन किया है। वह बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक अपने अभिनय का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत रहे हैं। इतना ही नहीं अब अभिनेता ने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में वाइफ किरण खेर से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया है। 

विज्ञापन

अनुपम खेर ने किरण से मुलाकात का सुनाया किस्सा
अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब वह किरण से मिले तो वह शादीशुदा थीं और उनकी यही शादी दोनों के करीब आने की भी वजह बनी थी।  जब वह किरण से पहली बार चंडीगढ़ में मिले थे। उस समय वह अपने गाव के एक सीधे साधे लड़के हुआ करते थे और किरण  इंडस्ट्री का अच्छा-खासा नाम थीं। बाद में हमारे जीवन में चीजें तब बदलने लगीं , जब किरण की पहली शादी में काफी परेशानियां आने लगी थी। इसके अलावा अनुपम ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया।

KBC 15: शून्य की कहानी सुना अमिताभ ने दी प्यारी सीख, वीडियो शेयर कर कही ये बात, हर कोई कर रहा तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में दिक्कत आने की वजह से आए करीब
अनुपम ने कहा, 'तब वह ऑलरेडी स्टार थीं। वह थिएटर्स किया करती थीं, वह फिल्मों में काम कर रही थीं। इसके अलावा वह एमए फर्स्ट क्लास फर्स्ट थीं। मेरी मुलाकात उनसे चंडीगढ़ में हुई। मैं गांव का एक सीधा सादा सा लड़का था। और हमारे बीच किसी तरह का कोई कनेक्शन भी नहीं था। तब उनकी शादी हो चुकी थी और इस शादी से एक बेटा सिकन्दर भी था।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'हम काफी अच्छे दोस्त थे और साथ में थिएटर्स किया करते थे। बाद में जब उनकी शादी में दिक्कतें होने लगीं तो चीजें बदलने लगीं। लेकिन हम हमेशा ही पहले एक दोस्त रहेंगे।'

Manisha Koirala: मणिरत्नम से मिलकर मनीषा कोइराला को याद आए 'बॉम्बे' शूटिंग के दिन, कहा- घर जैसा महसूस हुआ

विज्ञापन

यह है अनुपम खेर का सबसे बड़ा डर
इस इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने सबसे बड़े डर के बारे में भी बात करते हुए कहा, 'अगर आप पूछेंगे कि मेरा सबसे बड़ा डर क्या है तो वो है यादें खो जाने का डर। अगर आपके पास यादें नहीं हैं तो कुछ भी नहीं है। दिलीप साहब ने अपनी यादें खो दी थीं। वो एक शानदार शख्स थे, एक शानदार स्टोरीटेलर, एक ऐसा शख्स जिनके पास कई चीजों की जबरदस्त जानकारी थी। ये कॉन्फिडेंस एजुकेशन से आता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed