फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story Actress Adah Sharma and Director Sudipto sen met with an accident Actress shares health updat

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा का हुआ था एक्सीडेंट, जानिए कैसी है उनकी हालत

Mon, 15 May 2023 11:44 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 15 May 2023 11:44 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस और फिल्म के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन एक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं, अब इसपर अदा शर्मा ने ट्वीट किया है।

विज्ञापन
The Kerala Story Actress Adah Sharma and Director Sudipto sen met with an accident Actress shares health updat
डायरेक्टर सुदिप्तो सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा कथित तौर पर हादसे का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट की खबर आग की तरह फैल गई है। उनके फैंस एक्ट्रेस की सेहत के बारे में जानना चाहते हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी हालत की जानकारी दी है।
विज्ञापन

अदा ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
एक्ट्रेस ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फिक्र की कोई बात नहीं है। वह और उनकी पूरी टीम ठीक है। एक्ट्रेस ने लिखा, मैं ठीक हूं दोस्तों, हमारे एक्सीडेंट की खबर वायरल होने के बाद मेरे पास बहुत से लोगों के मैसेज आ रहे हैं। हमारी पूरी टीम और हम पूरी तरह स्वस्थ हैं। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। आप सभी की फिक्र के लिए शुक्रिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kerala Story Actress Adah Sharma and Director Sudipto sen met with an accident Actress shares health updat
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर छिड़ा है विवाद
इन दिनों द केरल स्टोरी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अदा शर्मा समेत फिल्म से जुड़े लोगों को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। फिल्म में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है। जिनका धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें आईएसआईएस में भर्ती कर आतंकवादी बनाया जाता है।

विज्ञापन

फिल्म को बैन करने की मांग
फिल्म के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि केरल से गायब हुईं 32000 लड़कियों का धर्मांतरण किया गया है और उनको सीरिया भेजकर आतंकी गतिविधियों में शामिल किया गया था। इस फिल्म में ऐसे कई दृश्य हैं जो झकझोर कर रख देते हैं। फिल्म राजनीतिक दलों और समूहों के एक वर्ग से विरोध का सामना कर रही है। उनका दावा है कि फिल्म फैक्ट्स पर आधारित नहीं है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत का बढ़ावा देती हैं। फिल्म पर बैन लगाने की मांग लगातार उठती रही है।

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद हिंदी सिनेमा में ज्योतिका की वापसी, इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के साथ आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed