फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kashmir Files: Sonu Nigam hasn't seen the film 'The Kashmir Files yet says I don't have courage to see this film

The Kashmir Files: सोनू निगम ने अब तक नहीं देखी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, बोले- ‘मेरी हिम्मत नहीं कि’

Tue, 12 Apr 2022 05:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 12 Apr 2022 05:39 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम ने फिल्म को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में गायक ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Sonu Nigam hasn't seen the film 'The Kashmir Files yet says I don't have courage to see this film
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म  'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को आम लोगों से लेकर समीक्षकों तक से तारीफ मिल चुकी है। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम ने फिल्म को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में गायक ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी।

विज्ञापन

इसकी वजह बताते हुए सोनू ने कहा कि जब वह ऐसी कहानियां सुनते हैं तब अंदर से रोते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनकी इस फिल्म को देखने की हिम्मत नहीं हुई। सिंगर ने कहा, "जब मैं इस तरह की कहानियां सुनता हूं तब मैं अंदर से रोता हूं। ये सिर्फ कश्मीर की ही बात नहीं है। 

विज्ञापन

 उन्होंने आगे कहा कि मैं इस तरह के सभी अपराधों को लेकर बहुत संवेदनशील हूं। इसलिए मुझमें इस फिल्म को देखने की हिम्मत नहीं है। मेरी संवेदनशीलता सिर्फ कश्मीरी पंडितों के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी समुदाय से है, जिन्होंने ये सब कुछ सहा है।" सोनू ने कहा कि यह फिल्म जब रिलीज हुई तब मैं दुबई में था। उस समय दुबई में फिल्म रिलीज नहीं हुई थी और फिर भारत वापस आकर मेरी इस फिल्म को देखने की हिम्मत ही नहीं हुई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान सोनू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'द कश्मीर फाइल्स' के फेक फिल्म होने और यूट्यूब पर डालो कमेंट पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी का कमेंट सभी पंडित परिवारों के लिए अनादर है। फिल्म की बात करें तो 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार और उनके पलायन पर आधारित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed