फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Indian Army conducted a Smart Phone Film Making Course in collaboration with FTII Pune

Indian Army: कश्मीरी युवाओं के कौशल विकास के लिए भारतीय सेना की पहल, आयोजित किया फिल्म मेकिंग कोर्स

Sat, 23 Dec 2023 01:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Dec 2023 01:11 PM IST
सार

आज के डिजिटल युग में विजुअल स्टोरीटेलिंग की ताकत को पहचानते हुए भारतीय सेना कश्मीरी युवाओं को जरूरी कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
The Indian Army conducted a Smart Phone Film Making Course in collaboration with FTII Pune
भारतीय सेना ने आयोजित किया फिल्ममेकिंग कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना कश्मीर के युवाओं को कौशल विकास के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए इंडियन आर्मी ने घाटी में हाल ही में एक फिल्म मेकिंग कोर्स भी आयोजित किया। भारतीय सेना ने ये स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के सहयोग से आयोजित किया। इसका मकसद कश्मीरी युवाओं की रचनात्मकता और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


घाटी के 40 युवाओं को मिलेगा लाभ
इस कोर्स के जरिए सेना ने कश्मीर के 40 युवाओं को सशक्त बनाया है। स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स के जरिए वहां के महत्वाकांक्षी फिल्म मेकर्स को अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर स्टोरीटेलिंग के लिए जरूरी जानकारी और टूल्स प्रदान किए गए।
विज्ञापन

Dunki: कॉलेज खत्म होने के बाद ही शाहरुख के साथ काम करने वाले थे हिरानी, फिर क्यों लगे 20 साल? अब हुआ खुलासा..
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
आज के डिजिटल युग में विजुअल स्टोरीटेलिंग की ताकत को पहचानते हुए भारतीय सेना कश्मीरी युवाओं को जरूरी कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कोशिश न सिर्फ घाटी के युवाओं की रचनात्मकता में इजाफा करेगी, बल्कि उनके लिए अवसरों के भी नए दरवाजे खोलेगी।
Siddhant Chaturvedi: 'आज-कल हर कोई एक्टर बन रहा है', सोशल मीडिया पर बढ़ रहे ट्रेंड को लेकर सिद्धांत की दोटूक

इन स्किल्स को किया गया शामिल
इस कोर्स में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। इसमें स्क्रिप्ट राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन टेक्नीक्स आदि शामिल हैं। इस कोर्स का संचालन एफटीआईआई के अनुभवी पेशेवरों और सलाहकारों के जरिए किया गया। इसे युवाओं की जरूरतों के हिसाब से काफी सहज और सुलभ बनाया गया। भारतीय सेना का मानना है कि शिक्षा में बदलाव की ताकत है और उनकी ये पहल घाटी के युवाओं के समग्र विकास में सहयोगी साबित होगी।
TMKOC: जल्द होगी 'तारक मेहता' में दयाबेन की वापसी? रोशन सोढ़ी ने दिशा वकानी को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed