फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Monaz Mevawalla says Dayaben Coming soon Back in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah as per report

TMKOC: जल्द होगी 'तारक मेहता' में दयाबेन की वापसी? रोशन सोढ़ी ने दिशा वकानी को लेकर कही यह बात

Sat, 23 Dec 2023 12:54 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 23 Dec 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
Monaz Mevawalla says Dayaben Coming soon Back in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah as per report
मोनाज मेवावाला, दिशा वकानी - फोटो : social media
छोटे पर्दे का कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। असित मोदी का यह शो सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है। हालांकि, पिछले काफी समय से दयाबेन की शो में गैर मौजूदगी को लेकर दर्शक निराशा जाहिर कर रहे हैं, जबकि निर्माताओं ने वादा किया है कि दयाबेन के किरदार शो में जल्द ही वापस आएगा। वहीं, बीते दिनों दयाबेन के किरदार की वापसी ना होने के चलते सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट टीएमकेओसी' ट्रेंड शुरू हो गया था। इस बीच अब रोशन सोढ़ी की भूमिका निभा रहीं मोनाज मेवावाला ने दयाबेन के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने कहा कि निर्माता दयाबेन के किरदार की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


रोशन सोढ़ी ने कही यह बात
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दर्शक जिस किरदार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो दयाबेन यानी दिशा वकानी हैं। एक बार फिर दिशा वकानी के किरदार की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। असित मोदी के शो के किरदार रोशन सोढ़ी यानी मोनाज मेवावाला ने कहा, 'मुझे वास्तव में इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है' अभिनेत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दयाबेन की शो में वापसी नहीं होगी, तो हम शो नहीं देखेंगे।' वहीं, एक और यूजर ने कहा, 'दयाबेन के बिना शो बेकार है।' तीसरे ने लिखा, 'शो में दयाबेन की वापसी होनी चाहिए' इस तरह के ढेरों कमेंटस देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Salaar: 'कमबैक ऐसा करो की लोग देखते रह जाए', मेगास्टार चिरंजीवी ने बांधे प्रभास की तारीफों के पुल
विज्ञापन
विज्ञापन


'दयाबेन' की वापसी पर असित मोदी ने कही यह बात
असित मोदी ने शो के 15 साल पूरे होने पर कहा था कि वे जल्द ही प्रशंसकों की पसंदीदा दयाबेन को वापस लाएंगे। उन्होंने कहा, '15 वर्षों की इस यात्रा में, उन सभी को हार्दिक बधाई। ऐसे ही एक कलाकार हैं जिन्हें हम भूल नहीं सकते। वह कलाकार हैं दया भाभी उर्फ दिशा वकानी। उन्होंने इतने सालों तक प्रशंसकों का मनोरंजन किया है और हमें हंसाया भी है। प्रशंसक उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं और मैं आप सभी से वादा करता हूं कि दिशा वकानी जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस आएंगी।'

इन किरदारों ने शो को कहा अलविदा
बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दिशा वकानी ने दया जेठालाल गड़ा की भूमिका निभाई हैं। अभिनेत्री 2017 में अवकाश पर चली गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं। दयाबेन के किरदार से पहले शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और मोनिका भदोरिया जैसे सितारे असित मोदी का शो को छोड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Siddhant Chaturvedi: 'आज-कल हर कोई एक्टर बन रहा है', सोशल मीडिया पर बढ़ रहे ट्रेंड को लेकर सिद्धांत की दोटूक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed