फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Rajkumar Hirani take 20 years to work with Shah Rukh khan Dunki director revealed reason know details

Dunki: कॉलेज खत्म होने के बाद ही शाहरुख के साथ काम करने वाले थे हिरानी, फिर क्यों लगे 20 साल? अब हुआ खुलासा..

Sat, 23 Dec 2023 12:22 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Why Rajkumar Hirani take 20 years to work with Shah Rukh khan Dunki director revealed reason know details
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए ये साल शानदार रहा। 'जवान' और 'पठान' से किंग खान ने बॉक्स ऑफिस को बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर दिए और अब किंग खान की तीसरी फिल्म 'डंकी' भी 21 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हो गई, जिसे दर्शकों और समीक्षकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म डंकी को लेकर डायरेक्टर राजकुमार के निर्देशन की भी तारीफ हो रही है। वहीं, इस बीच डंकी डायरेक्टर को शाहरुख के साथ काम करने में उन्हें 20 साल क्यों लग गए? हिरानी ने इसका खुलासा किया है। 
विज्ञापन

शाहरुख के आकर्षण के प्रति हो गए थे मोहित
एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने शाहरुख के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे बात की। इस दौरान उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा, 'शाहरुख के साथ काम करना उनके के लिए बेहद खुशी की बात थी।' हिरानी ने आगे बताया कि वह शाहरुख के आकर्षण के प्रति मोहित हो गए थे। उन्होंने कहा, ' जब शाहरुख अपना शॉट दे रहे होते थे तो मैं अपनी अपनी आंखों पर आई मास्क और ईयरप्लग लगा लेता था। इसके बाद मुझे मेरा अस्टिटेंट मुझे बताता था कि सर सीन खत्म हो गया। इसके बाद अपने आई मास्क हटाता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख के प्रदर्शन से प्रभावित हुए थे हिरानी
शाहरुख के साथ काम करने में हिरानी को 20 साल क्यों लग गए। इस बारे में बताते हुए डंकी डायरेक्टर ने कहा, 'जब वह फिल्म इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे थे तभी उन्होंने किंग खान के साथ काम करने का फैसला कर लिया था।' उन्होंने बताया कि कैसे वह शाहरुख के प्रदर्शन से प्रभावित हुए थे और फैसला किया था कि कोर्स खत्म होने उनके साथ काम करेंगे। हालांकि, तब तक शाहरुख अपने करियर के बुलंदियों की ओर पहुंचने लगे थे। उन्होंने कहा, 'जब मैं फिल्म इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएट हुआ तब तक शाहरुख बहुते बड़े स्टार बन चुके थे। इसलिए उनके साथ काम करने में मुझे 20 साल लग गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed