फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Hunt for veerappan teaser out netflix to release documentary series on the smuggler of ivory

Veerappan Teaser: एक था डाकू जिसकी ओटीटी पर दिखेगी कहानी, जल्द रिलीज होगी कुख्यात तस्कर की डॉक्यूमेंट्री सीरीज

Fri, 28 Jul 2023 10:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 28 Jul 2023 10:08 AM IST
सार

नेटफ्लिक्स ने पिछले कुछ अर्से में एक के बाद एक क्राइम डॉक्यु सीरीज रिलीज की हैं। इसी क्रम में अब कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन पर एक डॉक्यु सीरीज ला रहा है जिसका टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया।

विज्ञापन
The Hunt for veerappan teaser out netflix to release documentary series on the smuggler of ivory
वीरप्पन डाकू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप 80 और 90 के दशक की पैदाइश नहीं हैं तो यकीनन वीरप्पन डाकू के खौफ के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते होंगे। लेकिन अपने घर के बड़ों से ये नाम जरूर सुना होगा। अब अगर आप इस डाकू के खौफ की कहानी को जानना और करीब से देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज लेकर आ रहा है जिसका नाम है 'द हंट फार वीरप्पन' और इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का टीजर काफी दमदार लग रहा है। जो डाकू वीरप्पन के खौफ की कहानी को बखूबी बयां भी करता दिख रहा है। कहा जाता है कि वीरप्पन जैसा खूंखार आज तक कोई हुआ ही नहीं। देश के दो राज्यों में उसका खौफ था और पूरी ताकत झोंकने के बाद भी उसे पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जाता है कि डाकू वीरप्पन इंसानी भेष में किसी जंगली जानवर की तरह था। लगभग 30 सालों तक वीरप्पन का खौफ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में रहा. जहां के जंगलो में वो रहता था और उसका मुख्य धंधा था चंदन की तस्करी करना। इसके बाद वो हाथी के दांतों की तस्करी भी करने लगा। 70 से लेकर 90 के दशक तक वीरप्पन का आतंक रहा और 2004 में उसे स्पेशल ऑपरेशन कोकून चलाकर मार गिराया गया।

विज्ञापन

बता दें, मेकर्स ‘द हंट फार वीरप्पन’ को कई भाषाओं में लेकर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज के 4 पार्ट होने वाले हैं। वीरप्पन पर पहले बनी फिल्म अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे अब प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं ये फिल्म यहां मौजूद है।

यह भी पढ़ें: नाना संग लिव इन तो अक्षय के साथ उड़े अफेयर के चर्चे, 90 के दशक में आयशा ने एक्टिंग से मचाया गदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed