फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Great Indian Family Fame Vicky Kaushal says animal star Ranbir Kapoor portrayed masculinity best on screen

Vicky Kaushal: रणबीर कपूर के अभिनय प्रदर्शन के मुरीद हुए विक्की कौशल, बोले- उन्होंने पर्दे पर मर्दानगी को...

Sat, 30 Sep 2023 06:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

अभिनेता विक्की कौशल ने रणबीर कपूर के अभिनय कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पर्दे पर हर किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाते हैं और यह चीज मुझे खास तौर पर पसंद आती है।

विज्ञापन
The Great Indian Family Fame Vicky Kaushal says animal star Ranbir Kapoor portrayed masculinity best on screen
विक्की कौशल, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही अपने बेहतरीन अभिनय कौशल से दर्शकों को चौंका दिया है। 'राजी' में पाकिस्तानी सेना अधिकारी 'इकबाल सैयद' का किरदार निभाने से लेकर 'गोविंदा नाम मेरा' में गोविंदा के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन तक, विक्की कौशल ने अब तक मिली हर भूमिका में जान डाल दी है। अभिनेता ने अब स्क्रीन पर मर्दानगी के चित्रण पर चर्चा की है और रणबीर कपूर की भी प्रशंसा करते हुए बताया कि कैसे वह बड़े स्क्रीन पर अपने चरित्र में गहराई से उतरते समय भावनाओं का प्रदर्शन नहीं करते हैं।

विज्ञापन

रणबीर के अभिनय पर क्या बोले विक्की
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनेता विक्की कौशल ने रणबीर कपूर की उनके अभिनय कौशल की प्रशंसा की। जब उनसे उस शख्स के बारे में पूछा गया, जिसने मर्दानगी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया है तो उन्होंने तुरंत रणबीर कपूर का नाम लिया। विक्की ने कहा, “वह दर्द को रेखांकित नहीं करते। वह आक्रामकता को रेखांकित नहीं करते। वह कोमलता को रेखांकित नहीं करते। वह कुछ भी रेखांकित नहीं करते। कभी-कभी मैंने एक अभिनेता को किसी विशेष भावना के लिए एक अलग ढंग से अभिनय करते देखा है, लेकिन वह उसे वैसे ही निभाते हैं, जैसे वह भावना होती है। मुझे यह बहुत दुर्लभ लगता है। एक अभिनेता के रूप में मुझे उनमें यह बात बहुत खास लगती है।
Jawan: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा कायम, शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की कौशल की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें विक्की कौशल की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अपने प्रदर्शन के लिए मिल रहे प्यार और सराहना का लुत्फ उठा रहे हैं, जिसमें मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा विक्की 'सैम बहादुर', 'मेरे महबूब मेरे सनम' और शाहरुख खान की 'डंकी' में भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह इससे पहले श्रद्धा कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई दिए थे। अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'एनिमल' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी देओल भी होंगे। 'एनिमल' में रणबीर का लुक काफी खतरनाक है। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी।
Shantanu Maheshwari: आलिया भट्ट के हीरो की आई मुफ्त वाली सीरीज, भंसाली कैंप से जुड़ने की हाइप रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed