The Crew: 'द क्रू' की शूटिंग के लिए तब्बू-कृति ने भरी गोवा की उड़ान, फ्लाइट में चाय पर चर्चा करती आईं नजर
इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू हुई थी। मुंबई में शेड्यूल का एक हिस्सा पूरा करने के बाद फिल्म की टीम अब गोवा के लिए रवाना हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिया कपूर और एकता कपूर ने पिछले साल अपने अगले प्रोजेक्ट 'अ क्रू' की घोषणा की थी। इस एलान दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन को कास्ट किया गया है।
इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू हुई थी। मुंबई में शेड्यूल का एक हिस्सा पूरा करने के बाद फिल्म की टीम अब गोवा के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक निर्माता रिया पहले ही गोवा पहुंच चुकी हैं, जबकि तब्बू और कृति उनके वहां पहुंचने के अगले दिन उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि करीना कल गोवा के लिए उड़ान भरने वाली हैं।
Ram Gopal Varma: 'मौत जैसी चुप्पी छाई हुई है...,' द केरल स्टोरी के जरिए राम गोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर निशाना
हाल ही में कृति ने तब्बू के साथ चाय पीने की एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान दोनों ने अपनी तीसरी को-स्टार करीना को काफी ज्यादा मिस किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'चाय पे चर्चा'। करीना ने इस कहानी को फिर से साझा किया और दिल और उत्सव इमोजी के साथ लिखा, "लेडीज बिस्किट कहां हैं? कल मिलते हैं"। कृति ने इसका जवाब दिया और कहा कि तब्बू ने दिल्ली वाले बिस्किट का डब्बा खत्म कर दिया अब उन्हें गोवा बिस्किट से काम चलाना पड़ेगा।
Filmy Warp: KKK 13 की शूटिंग शुरू और सेलेब्स के कान अपीरियंस पर विवेक का तंज,पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

बता दें कि 'द क्रू' की कहानी एयरलाइन इंडस्ट्री की तीन महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं। इसका निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं। कृति सेनन इन दिनों आदिपुरुष की वज से लगातार चर्चा में हैं। हाल ही उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो लोगों को काफी पसंद आया था।
Dia Mirza: '2010 से मेरा अकाउंट वेरिफाइड फिर भी...,' ट्विटर पर ब्लू टिक न मिलने पर भड़कीं दीया मिर्जा