फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Crew: Kriti Sanon gives fans behind the scene look of her late-night shoot for Kareena Kapoor Tabu Film

The Crew: 'द क्रू' पर कृति सेनन ने दिया अपडेट, शूट से थकी हारी आई अभिनेत्री ने बताया अपना हाल

Sun, 07 May 2023 05:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 07 May 2023 05:39 PM IST
सार

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज पर 'द क्रू' का अपडेट साझा किया, जिससे साफ पता लग रहा है कि वह रात को फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
The Crew: Kriti Sanon gives fans behind the scene look of her late-night shoot for Kareena Kapoor Tabu Film
कृति सेनन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की लंबी हाइट वाली अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। जहां एक तरफ कृति अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं अभिनेत्री दूसरी तरफ करीना कपूर खान और तब्बू स्टारर फिल्म  'द क्रू' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म के लिए कृति रात को शूटिंग कर रही हैं। अक्सर अपने फैंस के साथ अपडेट साझा करने वाली कृति ने इस बार 'द क्रू' के बारे में एक अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

रात को शूटिंग कर थकीं एक्ट्रेस
कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज पर 'द क्रू' का अपडेट साझा किया। अभिनेत्री वीडियो में काले रंग की टी-शर्ट में प्यारी लग रही थी। इसमें वह बिस्तर पर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं क्योंकि वह बहुत थक गई थीं। वीडियो साझा करते हुए कृति सेनन ने लिखा, 'सुबह 4.20 बजे शूटिंग से वापस आई हूं! काश रील ट्रांजिशन ने मेरे मेकअप को हटा दिया होता और मैंने बिस्तर पर लेटने से पहले पजामा पहन लिया है।' मतलब साफ है कृति सेनन 'द क्रू' के लिए रात को शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

Jawan: 'जवान' से जुड़ा आदित्य चोपड़ा का नाम, SRK से हाथ मिलाकर बनाया फिल्म को विदेश में रिलीज करने का प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


कृति ने 'द क्रू' पर क्या कहा
आपको बता दें, 'द क्रू' का एलान पिछले साल नवंबर में किया गया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा था, 'मैं हमेशा मजबूत किरदारों और अनूठी कहानियों के लिए उत्सुक रहती हूं और द क्रू उनमें से एक है। मैं टैलेंट की दो पॉवरहाउस, तब्बू मैम और करीना के साथ काम करने को लेकर बहुत रोमांचित हूं! मैंने हमेशा उनकी और उनके काम की प्रशंसा की है और उन्हें देखा है। मैं तब्बू मैम से कुछ मौकों पर मिली हूं और वह हमेशा बहुत ही अच्छी रही हैं। मैं बेबो की बहुत बड़ी फैन हूं।'

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को आखिरी बार 'शहजादा' में देखा गया था। रोहित धवन द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। 'द क्रू' के अलावा, कृति आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान भी शामिल हैं।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed