फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Bengal Files Box Office Collection Day 4: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi Movie Earning

The Bengal Files Day 4 Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानिए 'द बंगाल फाइल्स' का चौथे दिन का कलेक्शन

Mon, 08 Sep 2025 08:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

The Bengal Files Box Office Collection: फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज को आज सोमवार को चार दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म की क्या स्थिति है?

विज्ञापन
The Bengal Files Box Office Collection Day 4: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi Movie Earning
द बंगाल फाइल्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' ने रिलीज से पहले खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म से जुड़े इवेंट्स में विवाद हुए। तमाम विवादों और आरोपों के बीच 05 सितंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई। मगर, दर्शकों से इसे वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही, जैसी उम्मीद की जा रही थी। जानते हैं आज मंडे टेस्ट में फिल्म का कैसा प्रदर्शन है?

विज्ञापन

The Bengal Files Box Office Collection Day 4: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi Movie Earning
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही शुरुआत
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए शुरुआत की थी। शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कारोबार 2.75 करोड़ रुपये रहा। मगर, आज चौथे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा लाखों में आकर सिमट गया है।

Chhaya Kadam: छाया ने शेयर किया अमिताभ बच्चन के साथ 'झुंड' में काम करने का अनुभव, कहा- यह हर स्टार का सपना है

विज्ञापन
विज्ञापन

The Bengal Files Box Office Collection Day 4: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi Movie Earning
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

चौथे ही दिन लाखों में सिमटा कलेक्शन
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म ने सिर्फ 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म मंडे टेस्ट में फेल साबित हो रही है। इस फिल्म का चार दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.37 करोड़ रुपये ही हो पाया है। फिल्म को करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

विज्ञापन

The Bengal Files Box Office Collection Day 4: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi Movie Earning
द बंगाल फाइल्स ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के निर्देशन की कमान विवेक अग्निहोत्री ने संभाली है। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, स्टारकास्ट की बात करें तो सिमरत कौर, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी, पल्लवी जोशी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे सितारे फिल्म का हिस्सा हैं। 

The Bengal Files Box Office Collection Day 4: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi Movie Earning
द बंगाल फाइल्स - फोटो : एक्स

'द कश्मीर फाइल्स' के आगे फीकी रही फिल्म
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' से उम्मीद लगाई जा रही थी कि इसका कारोबार भी विवेक अग्निहत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' जैसा होगा, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। मगर, चार दिनों की कमाई में तो ऐसा नजर नहीं आया। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर 'द बंगाल फाइल्स' का मुकाबला टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म 'बागी 4' से रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed