फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaya Kadam talks about working with Amitabh Bachchan in Movie Jhund says its Dream for any actor

Chhaya Kadam: छाया ने शेयर किया अमिताभ बच्चन के साथ 'झुंड' में काम करने का अनुभव, कहा- यह हर स्टार का सपना है

Mon, 08 Sep 2025 07:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Sep 2025 07:45 PM IST
सार

Chhaya Kadam On Working with Amitabh Bachchan: अभिनेत्री छाया कदम ने फिल्म 'झुंड' में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। हाल ही में उन्होंने बिग बी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया।

विज्ञापन
Chhaya Kadam talks about working with Amitabh Bachchan in Movie Jhund says its Dream for any actor
अमिताभ बच्चन-छाया कदम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री छाया कदम ने 'लापता लेडीज', 'मडगांव एक्सप्रेस' और 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। छाया ने फिल्म 'झुंड' में भी काम किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में हैं। हाल ही में छाया कदम ने बिग बी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। 

विज्ञापन

साल 2022 में आई थी 'झुंड'
नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी फिल्म 'झुंड' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में छाया कदम ने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल अदा किया था। छाया कदम शिमला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर सेलिब्रिटी अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान छाया कदम ने कहा, 'किसी भी कलाकार के लिए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक सपना होता है और इससे मिलने वाली सीख अनुशासन और समय की पाबंदी है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी के अनुशासन की तारीफ में कही ये बात
छाया कदम ने आगे कहा कि फिल्म में बिग बी की पत्नी की भूमिका निभाने का ऑफर एक आश्चर्य की तरह था। मराठी रंगमंच से जुड़ीं और फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री छाया कदम को 'न्यूड' और 'सिस्टर मिडनाइट' जैसी फिल्मों में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए भी जाना जाता है। छाया कदम का कहना है कि अमिताभ बच्चन एक डेडिकेटिड और अनुशासित व्यक्तित्व वाले कलाकार हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'हमारे गांवों से लोग सिर्फ अमिताभ बच्चन का घर देखने के लिए मुंबई आते हैं'।

विज्ञापन

साझा किया किस्सा
छाया कदम ने एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'झुंड' की शूटिंग के दौरान एक बार अमिताभ बच्चन ने क्रू मेंबर्स को फोन करके पहले ही बता दिया था कि वे शूटिंग के लिए 10 मिनट देर से पहुंचेंगे। इसके अलावा अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले अभिनेताओं, स्क्रिप्ट राइटर्स और अन्य लोगों के लिए नए रास्ते खोलने के लिए ओटीटी प्लेटफार्मों की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed