प्रो कबड्डी लीग में गूंजेगी सनी लियोनी की आवाज
पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी इस बार प्रो कबड्डी में अपनी आवाज देने जा रही हैं। सनी लियोनी का कहना है उनकी आवाज सुन कर सभी दर्शकों को गर्व महसूस होगा।
सनी लियोनी भले ही एक्ट्रेस बन गई हो पर उनकी पोर्न स्टार वाली इमेज की वजह से कई बड़े सितारे अब भी उनके साथ काम करने से कतराते है। लेकिन इस बार वह कुछ ऐसा करने जा रही हैं कि सब उन पर गर्व महसूस करेंगे।
सनी लियोनी को हैदराबाद में आयोजित प्रो कबड्डी लीग में राष्ट्रगान गाने का मौका मिला है।
सनी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है।
खबर के अनुसार, सनी लियोनी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है। उन्होंने बताया की इस काम में उनके साथ प्रो कबड्डी के ब्रांड एम्बेसडर और बाहुबली के हीरो राणा दुग्गाबती भी राष्ट्रगान गाएगें।
खबर है की इन दोनों कलाकारों ने इस काम के लिए कोई पैसा नहीं लिया है। सनी का कहना है कि वो खेल को प्रमोट करने वाले काम को करने के लिए पैसा नहीं लेती। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई हीरोइनों को गाना गाने का मौका मिल चुका है।