फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies: Suhana Khan co star Vedang Raina bags second film actor to feature in Alia Bhatt next

Vedang Raina: सुहाना के बाद 'द आर्चीज' के इस सितारे ने साइन की दूसरी फिल्म, आलिया के साथ साझा करेंगे सक्रीन?

Fri, 28 Jul 2023 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Jul 2023 11:12 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द आर्चीज' में सुहाना खान के को-स्टार वेदांग रैना ने भी अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है। वह वासन बाला की अगली फिल्म में नजर आएंगे।

विज्ञापन
The Archies: Suhana Khan co star Vedang Raina bags second film actor to feature in Alia Bhatt next
वेदांग रैना-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 'द आर्चीज' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बीते दिनों खबर आई कि सुहाना ने दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। अब सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म 'द आर्चीज' में काम करने वाली सुहाना इकलौती कलाकार नहीं हैं, जिन्होंने दूसरा प्रोजेक्ट साइन किया हो। उनके अलावा एक और कलाकार के हाथ भी नई फिल्म लग गई है। और, वह कलाकार हैं वेदांग रैना।

विज्ञापन


धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में एंट्री?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द आर्चीज' में सुहाना खान के को-स्टार वेदांग रैना ने भी अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है। कहा जा रहा है कि वेदांग वासन बाला की अगली फिल्म में आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी। बताया जा रहा है कि करण जौहर और वासन बाला फिल्म 'द आर्चीज' में वेदांग की परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुए हैं। डेब्यू फिल्म में वेदांग की प्रस्तुति देखने के बाद दोनों ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया।
विज्ञापन

Ayesha Jhulka: नाना संग लिव इन तो अक्षय के साथ उड़े अफेयर के चर्चे, 90 के दशक में आयशा ने एक्टिंग से मचाया गदर
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रिलीज होगी 'द आर्चीज'
बात 'द आर्चीज' की करें तो इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। सुहाना और वेदांग के अलावा खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म ओेटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Veerappan Teaser: एक था डाकू जिसकी ओटीटी पर दिखेगी कहानी, जल्द रिलीज होगी कुख्यात तस्कर की डॉक्यूमेंट्री सीरीज

हॉलीवुड डेब्यू को तैयार आलिया
बात आलिया के वर्क फ्रंट की करें तो इन दिनों वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आज रिलीज हुई है। वासन बाला की फिल्म पर वह अगस्त से काम शुरू करेंगी। इस फिल्म में एक्शन सीन्स होंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू भी करने को तैयार हैं। यह भी चर्चा है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।
RARKPK Review: इफरात की अमीरी के चौंधिया देने वाले मुलम्मे में लिपटे दर्जनभर संदेश, अब यही बॉलीवुड है..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed