फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thank You For Coming Trailer OUT Bhumi Pednekar Shehnaaz Gill Kusha Kapila Dolly Singh starring film

Thank You For Coming: थैंक्यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज, सही पार्टनर की तलाश में संघर्ष करती नजर आईं भूमि

Wed, 06 Sep 2023 03:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Sep 2023 03:04 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। 

भूमि की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
Thank You For Coming Trailer OUT Bhumi Pednekar Shehnaaz Gill Kusha Kapila Dolly Singh starring film
थैंक्यू फॉर कमिंग - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 10 अगस्त को अपनी नई फिल्म का एलान किया था। 'वीरे दी वेडिंग' के बाद 'थैंक यू फॉर कमिंग' उनकी दूसरी परियोजना है। भूमि की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
 

 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर हुआ जारी
 ट्रेलर एक जोरदार हंसी-मजाक से भरे के सीन के शुरू होता है, जो दर्शकों को रोमांचित कर देगा। ट्रेलर में दर्शकों को कनिका कपूर के किरदार से परिचित कराया जाता है, जिसकी भूमिका भूमि पेडनेकर ने निभाया है। फिल्म में भूमि तीस साल की एक महिला हैं, जो अराजकता से भरी जिंदगी से जूझ रही है। यह फिल्म प्यार, दोस्ती और सेक्स के विषयों को आगे बढ़ाने के तरीके पेश करती है।

विज्ञापन

Parineeti Chopra: 'शुद्ध देसी रोमांस' को दस साल पूरे, परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा खास पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
 

हंसी से लोट-पोट कर देगा ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत भूमि पेडनेकर से होती है, जिसमें वह बताती हैं कि वह किस तरह खुद को हमेशा खुश देखना चाहती थीं। हालांकि फिर उसे रोते हुए वह अपने दोस्तों को बताती है कि उसे कभी भी ऑर्गेज्म नहीं हुआ है। वह अपने 'मिस्टर राइट' की तलाश जारी रखती है। अपनी इस तलाश में भूमि के कई ऐसे कॉमेडी सीन्स हैं, जो दर्शकों को हंसा कर लोट-पोट कर देगी। आप भी तुरंत जाकर इस ट्रेलर का मजा ले सकते हैं।

Janmashtami 2023: नन्हे कान्हा का किरदार निभा छाए ये बाल कलाकार, नटखट छवि से जीता दर्शकों का दिल

 

फिल्म में यह कास्ट आएगी नजर
वहीं, बात करें फिल्म की कास्ट की तो 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर के साथ डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगिकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2023 में होगा। फिल्म 6 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed