फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shweta Tripathi begins shooting for Mirzapur: The Film

Mirzapur Film: श्वेता त्रिपाठी ने शुरू की 'मिर्जापुर' फिल्म की शूटिंग, किरदार गोलू को लेकर बताई यह खास बात

Tue, 07 Oct 2025 12:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 Oct 2025 12:32 PM IST
सार

Shweta Tripathi: अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग शुरू कर दी है। श्वेता इस हिट वेब सीरीज की फिल्म में गजगामिनी उर्फ गोलू गुप्ता के रूप में अपने प्रशंसकों की पसंदीदा भूमिका में वापसी कर रही हैं। जानिए कहां हो रही है फिल्म की शूटिंग...

विज्ञापन
Shweta Tripathi begins shooting for Mirzapur: The Film
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada

विस्तार

श्वेता त्रिपाठी ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग शुरू कर दी है। वे इसमें अपनी पॉपुलर भूमिका गजगामिनी 'गोलू' गुप्ता के रूप में लौट रही हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

 

शूटिंग कहां हुई शुरू
पीटीआई के अनुसार, श्वेता ने 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग वाराणसी में शुरू कर दी है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा भी अपनी भूमिकाओं में वापस आ रहे हैं। श्वेता ने 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर कहा, 'गोलू मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि साल से मेरी जिंदगी का साथी है। बड़े पर्दे पर उसका सफर देखना कमाल का और सपने जैसा लग रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से श्वेता का खास कनेक्शन
श्वेता वाराणसी को अपना 'दूसरा घर' मानती हैं। उन्होंने बताया कि उनके करियर के कई प्रोजेक्ट इस शहर से जुड़े हैं, जैसे नीरज घायवान की फिल्म 'मसान', शो 'एस्केप लाइव' और 'कालकूट'। श्वेता ने कहा, 'यह शहर मुझे हमेशा बुलाता है। यहां के लोग, खाना और जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं बार-बार आती हूं।' उनके ट्रेनर त्रिदेव पांडे भी बनारस के हैं।
विज्ञापन

'मिर्जापुर: द फिल्म' के बारे में
'मिर्जापुर: द फिल्म', 'मिर्जापुर' सीरीज का सिनेमा वर्जन है, जिसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय किरदारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। 'मिर्जापुर द फिल्म' को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। सीरीज में कंपाउंडर का रोल करने वाले अभिषेक बनर्जी भी फिल्म में लौट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने शेयर की दिलचस्प सेल्फी, करण जौहर ने दिया मजेदार रिएक्शन...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed